शहर की नामचीन मिठाई की दुकानों पर खाद्य विभाग का छापा, हड़कंप

शहर की नामचीन मिठाई की दुकानों पर खाद्य विभाग का छापा, हड़कंप
-हल्दीराम, रॉयल भारती, राधिका स्वीट्स सहित कई दुकानों पर भी की गई जांच
-कई प्रतिष्ठानों से एकत्र किये घी, खोया और मिठाइयों के नमूने, 15 किलो धनिया पाउडर व संदिग्ध खाद्य सामग्री सीज
  मथुरा । दीपावली पर्व पर आम जनता को शुद्ध खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य को लेकर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन लखनऊ के आदेश पर सहायक आयुक्त खाद्य आगरा मंडल सैय्यद शाहनवाज हैदर आबिदी के निर्देशन में राज्य सचल दल ने जनपद में विभिन्न मिठाई प्रतिष्ठानों पर ताबड़तोड़ औचक छापेमारी की, विभाग की इस कार्रवाई से मिठाई निर्माताओं और कारोबारियों में खलबली मच गई है ।
  अभियान के दौरान ट्रांसपोर्ट नगर स्थित राधे-राधे मिठाई वाले से बेसन के लड्डू का नमूना लिया गया, सिविल लाइन स्थित पुलिस लाइन के सामने लाला स्वीट्स से बर्फी तथा मसानी रोड स्थित राधारानी रसगुल्ला एंड नमकीन भंडार से घी रंगीन चाप और खोया के नमूने संग्रहित किए गए, इन प्रतिष्ठानों को सुधार सूचना भी जारी की गई, सौंख रोड स्थित राधिका स्वीट्स एवं श्री राधिका स्वीट्स से केसर बर्फी काजू बर्फी घी खोया काजू पिस्ता और सोनपपड़ी के नमूने लिए गए ।
   औरंगाबाद स्थित बंसल स्वीट्स एंड मिल्क सेंटर से घी बर्फी और बेसन के लड्डू तथा टाउनशिप स्थित कान्हा स्वीट्स से बेसन के लड्डू और मिल्क केक के नमूने संग्रहित किए गए, बीएसए रोड स्थित राधिका विहार के वाईकेवाई मिठाई वाला से सोनपपड़ी और खोया का नमूना लेकर सुधार नोटिस जारी किया गया, वृंदावन स्थित रॉयल भारती से धनिया पाउडर मिल्क केक सोनपपड़ी और खोया के नमूने लिए गए, यहां 15 किलोग्राम धनिया पाउडर सीज किया गया, सुनरख रोड स्थित श्रीराम स्वीट्स से खोया छैना मिठाई और चंद्रकला मिठाई के नमूने लिए गए, सौंख रोड स्थित हल्दीराम से रंगीन बर्फी घी और पनीर के नमूने संग्रहित किए गए, छापेमारी के दौरान कुछ प्रतिष्ठानों पर अनियमितताएं मिलने पर विभाग ने सख्त कार्रवाई की ।
  वहीं शहर की प्राचीन व प्रतिष्ठित गौर केंद्र स्थित बृजवासी स्वीट्स की फैक्ट्री से मिर्च पाउडर, पनीर, खोया और हीराकली रंगीन मिठाई के नमूने लिए गए, मंडी रामदास स्थित मधुरम स्वीट्स पर जांच के दौरान रंगीन छैना टोस्ट और खोया के नमूने संग्रहित किए गए, 10 किलोग्राम अरारोट पांच किलोग्राम बेसन और 50 किलोग्राम दूषित मिठाई मौके पर ही नष्ट कराई गई, प्रतिष्ठान को कड़ा सुधार नोटिस भी जारी किया गया, त्योहारी मौसम में मिलावटखोरी पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है, विभागीय अधिकारियों के अनुसार आम जनता को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए अभियान जारी रहेगा ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2091439
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.