ओटीएस में 2,749 लोगों को मिली 1.29 करोड़ की छूट
ओटीएस में 2,749 लोगों को मिली 1.29 करोड़ की छूट
-नगर निगम ने अब तक ओटीएस में 3.13 करोड़ का वसूला राजस्व
मथुरा । नगर निगम मथुरा वृंदावन में वन टाइम सेटलमेंट योजना के तहत टैक्स जमा करने वालों को बड़ी राहत मिली है, उत्तर प्रदेश शासन के नगर विकास विभाग के आंकड़ों के अनुसार अभी तक कुल 2,824 आवेदन प्राप्त हुए जिनमें से 2,749 आवेदन स्वीकृत कर दिए गए हैं, तीन आवेदन अभी प्रक्रिया में हैं जबकि 62 आवेदन निरस्त कर दिए गए हैं ।.jpg)
नगर निगम मथुरा वृंदावन को ओटीएस योजना के तहत कुल 2824 आवेदन मिले जिनमें से 97.34 यानी कुल 2749 आवेदन स्वीकार किये गये जबकि 2.20 प्रतिशत यानी कुल 62 आवेदनों को निरस्त कर दिया गया, स्वीकार किये गये कुल आवेदनों में से तीन आवेदनों को छोड कर समस्त आवेदनों को निस्तारित कर दिया गया है, नगर निगम को 2.32 करोड़ रुपये की कुल वसूली करनी थी जिसके सापेक्ष ओटीएस योजना के तहत 3.13 करोड रुपये की वसूली की गई है, नगर निगम ने ओटीएस योजना का लाभ देते हुए 2749 करदाताओं को 1.29 करोड़ रुपये की बकाये पर छूट दी गई है, कुल प्राप्त 2824 आवेदनों में से 68.1 यानी कि 1923 आवेदन घरेलू परिसरों के बकायेदारों के थे जबकि 11.1 प्रतिशत यानी कि 313 आवेदन कमर्शियल परिसरों से जुडे थे जबकि 20.8 प्रतिशत यानी कि 588 आवेदन उन परिसरों के थे जिनका कुछ हिस्सा आवासीय और कुछ कमर्शियल था।
इस योजना का सबसे ज्यादा लाभ आवासीय भवन स्वामियों ने उठाया है, इसके बाद मिश्रित और वाणिज्यिक संपत्तियों का नंबर आता है, इस योजना के तहत पुराने बकाया हाउस टैक्स पर लगे ब्याज और जुर्माने में छूट देकर एकमुश्त निपटान का मौका दिया गया है, निगम का मानना है कि इससे जहां लोगों को राहत मिल रही है, वहीं निगम का बकाया राजस्व भी तेजी से आ रहा है, नगर आयुक्त ओजस्वी राज का कहना है कि अभी भी जिन लोगों ने आवेदन नहीं किया है, वे समय रहते योजना का लाभ उठाएं ताकि उन्हें भी छूट का फायदा मिल सके ।















