दो टेंकरो की हुई भिड़ंत, चालक की मौत, क्लीनर घायल
दो टेंकरो की हुई भिड़ंत, चालक की मौत, क्लीनर घायल
मथुरा । थाना राया क्षेत्र के अंतर्गत गांव हुलु के समीप बरेली हाइवे मार्ग पर सोमबार की दोपहर सड़क हादसे में खड़े टैंकर में पीछे से आ रहे अनियंत्रित टैंकर ने टक्कर मार दी जिसके फलस्वरूप टैंकर चालक की मौके पर ही मौत हो गयी, घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुच गयी और क्रेन की मदद से टैंकर में फंसे चालक के शव को बमुश्किल बाहर निकाला गया ।.jpg)
मिली जानकारी के अनुसार यूपी 85 एटी 3637 खराब होने के कारण सड़क किनारे खड़ा हुआ था, इसी दौरान मथुरा की तरफ से आ रहा पेट्रोलियम पदार्थ से भरा टैंकर खराब टैंकर में घुस गया, हादसे के बाद टैंकर चालक की मौके पर ही मौत हो गयी, वही गम्भीर अवस्था मे घायल क्लीनर को काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने क्रेन की मदद से उपचार के लिये अस्पताल भिजवाया, हादसा इतना भीषण था कि खेतो में काम कर रहे ग्रामीण तेज धमाके की आवाज सुनकर घबरा गए और घटनास्थल की तरफ दौड़े। परिचालक श्यामवीर सिंह 50 अघोरना थाना इगलास घायल हो गया जबकि चालक कुमार पाल सिंह 60 वर्ष ग्राम मोजीपुरा थाना इगलास की मौत हो गई ।















