संत शिरोमणि श्री रविदास के 650वें जयंती वर्ष पर होंगे कार्यक्रम

संत शिरोमणि श्री रविदास के 650वें जयंती वर्ष पर होंगे कार्यक्रम
-संपूर्ण समाज को कराया जाएगा संत रविदास के सनातनी व्यक्तित्व से परिचित
  मथुरा । संत शिरोमणि श्री रविदास जी के 650 में जयंती वर्ष को धूमधाम से मनाने हेतु संत रविदास विचार आयोजन समिति का गठन एवं बैठक सरस्वती शिशु मंदिर दीनदयाल नगर में संपन्न हुई, बैठक में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विजय बंटा सराफ ने कहा कि महानगर के सभी इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं को संत रविदास जी के महान व्यक्तित्व से परिचित कराने हेतु पुस्तकों का वितरण कर नवंबर मास में कर एक परीक्षा दिसंबर मास में आयोजित कराई जाएगी । 
  जनवरी मास में महानगर के सभी दसों नगरों में सज्जन शक्ति को साथ लेकर समाज के सभी वर्गों के मध्य संत रविदास एक महान सनातनी व्यक्तित्व के नाम से विचार गोष्ठियां आयोजित होगी, फरवरी मास के प्रारंभ में संत रविदास आश्रमों पर भजन कीर्तन एवं पद गायन के कार्यक्रम किए जाएंगे, संत रविदास जी की जयंती माघ पूर्णिमा पर मोची समाज के बंधुओ का सम्मान करते हुए  हम सब हिंदू एक हैं के भाव का जागरण विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से किया जाएगा।
    संत रविदास जी के महान सनातनी व्यक्तित्व का परिचय देते हुए महानगर कार्यवाह श्री ओम ने कहा कि संत रविदास जी का जीवन प्रत्येक सनातनी के लिए प्रेरणादायी है, वह छुआछूत एवं भेदभाव के घोर विरोधी थे, निराकार ईश्वर में घोर आस्था रखते थे, गंगा मां की उन पर पूर्ण कृपा थी, सामाजिक समरसता हेतु उन्होंने अनेक कार्य किया। अपने धर्म एवं कर्म के आधार पर अनेक विद्वानों को भी उन्होंने प्रभावित किया ।
   बैठक में सभी ने संत रविदास जी की साढे 600 वीं जयंती धूमधाम से मनाने की योजना पूर्ण की, समिति के संरक्षक लक्ष्मी नारायण, संयोजक चंद्रभान, एवं कोषाध्यक्ष रजत एडवोकेट को बनाया गया, 31 सदस्य समिति की बैठक में विजय बंटा सराफ, श्रीओम,अशोक शर्मा,अभिषेक, गिरीश पचौरी, रामपाल सिंह, मदन मोहन शर्मा, उमेश शर्मा, कृष्णा, आदि ने अपने विचार रखें, कार्यक्रम का प्रारंभ संत रविदास जी के चित्र सम्मुख पुष्पर्चन से हुआ एवं समापन कल्याण मंत्र के साथ हुआ ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2111181
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.