सडक हादसे में हुई मां, बाप और बेटे की मौत, कोहराम
सडक हादसे में हुई मां, बाप और बेटे की मौत, कोहराम
-शादी समारोह से लौट रहा था परिवार, तीनों की मौत, गांव में मचा कोहराम
मथुरा । कोसीकलां क्षेत्र के दहगांव के लिए सोमवार की सुबह मनहूस रही, मां बाप और बेटे की मौत की सूचना गांव पहुंची तो दहगांव गम में डूब गया, एक सडक हादसे में तीनों की मौत हो गई, हादसे में गांव दहगांव निवासी हरलाल (55), उनकी पत्नी गुड्डो (50) और बेटे तेजवीर (21) की दर्दनाक मौत हो गई, एक साथ परिवार के तीन सदस्यों की मौत की खबर से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। .jpg)
कोसीकलां क्षेत्र के गांव दहगांव के एक परिवार की शादी की खुशियां मातम में बदल गईं, हादसा दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर हुए, तीन दिन पहले रिश्तेदारी में शादी समारोह में शामिल होने गए परिवार के तीनों सदस्यों को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी, जानकारी के अनुसार हरलाल अपनी पत्नी और बेटे के साथ तीन दिन पहले गाजियाबाद के बागू निवासी रिश्तेदार नरेश कुमार के यहां उनकी बेटी प्रियंका की शादी में शामिल होने गए थे ।
सोमवार सुबह करीब 10ः30 बजे बागू के पास एचपी पेट्रोल पंप के सामने रेलवे स्टेशन जाने के दौरान तीनों दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पार कर रहे थे, इसी दौरान मेरठ से दिल्ली की ओर जा रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने तीनों को जोरदार टक्कर मार दी, सूचना पर पहुंची पुलिस उन्हें अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया, हादसे के बाद स्कॉर्पियो चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया, पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है ।















