ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा में युवक की स्नान के दौरान मौत
ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा में युवक की स्नान के दौरान मौत
-मंगलवार को भी हुई थी एक परिक्रमार्थी की हार्ट अटैक से मौत
-पत्नी की भी बिगड़ी हालत, पत्नी को कराया गया अस्पताल में भर्ती
मथुरा । ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा में लगातार दूसरे दिन एक और परिक्रमार्थी की मौत हो गई, दूसरे दिन भी मौत की वजह हार्ट अटैक आना ही माना जा रहा है, जनपद के मांट क्षेत्र में ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा के दौरान नहर में स्नान करते समय 50 वर्षीय परिक्रमार्थी को हार्ट अटैक आ गया, उसको अस्पताल ले जाया गया जिसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया जबकि पत्नी की हालत बिगड़ने पर उसे भी भर्ती कराया गया ।
ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा कर रहे 50 वर्षीय हरीश शर्मा निवासी गांव अरोड़ा थाना ककोड़ जिला बुलन्दशहर ने पत्नी पूनम व छोटे भाई की पत्नी लक्ष्मी के साथ ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा शुरू की थी, बुधवार को मांट क्षेत्र के गांव नसीटी के समीप मांट ब्रांच गंग नगर में सुबह नहाने के दौरान हरीश शर्मा नहाने के लिए जब नहर में उतरे तो अचानक से तबीयत बिगड़ गई और हार्ट अटैक आ गए जिन्हें इलाज के लिए ग्रामीणों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मांट पर भर्ती कराया, चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया, पति की मौत होने से पत्नी पूनम की भी तबीयत बिगड़ गई, पत्नी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, मांट थाना प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है ।







.jpeg)









