मथुरा की महान विभूतियों के आदर्शों को किया गया याद
मथुरा की महान विभूतियों के आदर्शों को किया गया याद
मथुरा । राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद लखनऊ के निर्देशों के क्रम में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में जिले के महान व्यक्तित्व से सम्बंधित जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन डीएलएड प्रशिक्षुओं द्वारा किया गया, कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ0 मुकेश अग्रवाल उप शिक्षा निदेशक, प्राचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान द्वारा किया गया, प्रशिक्षुओं ने जनपद के महान व्यक्तित्व के बारे में जागरूकता के उद्देश्य से इस कार्यक्रम का आयोजन किया ।
डीएलएड प्रशिक्षुओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय, आचार्य जुगल किशोर, राजा महेंद्र प्रताप, सूरदास, रसखान, राजा देवी सिंह एवं अन्य महान व्यक्तित्वों के जीवन परिचय, उपलब्धियां, योगदान को चार्ट, पेंटिंग, वॉल आर्ट के माध्यम से प्रदर्शित किया, प्रशिक्षु मोनिका ने सुरदास एवं रसखान का पोस्टर बनाकर व्याख्यान प्रस्तुत किया, प्रशिक्षु मोहिनी व आकाश ने राजा महेंद्र प्रताप सिंह के जीवन के बारे में विस्तार से बताया, नरेंद्र सिंह ,संतोष सिंह, गौरव और हिमांशु रावत ने मथुरा के महान विभूतियों के बारे में संक्षिप्त चर्चा की ।







.jpeg)









