राया में बिजली व्यवस्था चरमराई, सौंपा ज्ञापन

राया में बिजली व्यवस्था चरमराई, सौंपा ज्ञापन
-84 कोस परिक्रमा के दौरान लोगों ने की बिजली आपूर्ति की मांग
  मथुरा । कस्बा राया क्षेत्र में बिगड़ती विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को लेकर नगरवासियों और श्रद्धालुओं में भारी नाराजगी है, बुधवार को नगरवासियों ने विद्युत आपूर्ति में सुधार की मांगों को लेकर एक ज्ञापन सौंपा जिसमें कहा गया है कि पिछले कई दिनों से राया नगर क्षेत्र में बिजली आपूर्ति पूरी तरह चरमरा गई है, दिन और रात में कई कई घंटों की बिजली कटौती से नागरिकों, व्यापारियों व श्रद्धालुओं को भारी परेशानी हो रही है ।
  वहीं आवश्यक सेवाएं भी प्रभावित हो रहीं हैं, काव्यांश शर्मा ने बताया कि पवित्र 84 कोस परिक्रमा राया नगर से होकर गुजर रही है, इसमें हजारों श्रद्धालु और साधु-संत नगर में विश्राम कर रहे हैं, लगातार बिजली कटौती, लो वोल्टेज और ट्रिपिंग की समस्या के कारण श्रद्धालुओं को भीषण गर्मी में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, पंखे कूलर, व्यापारिक प्रतिष्ठान और अन्य आवश्यक सेवाएं भी प्रभावित हो रही हैं, सभासद प्रतिनिधि नीतेश पाठक ने चेतावनी दी कि यदि जल्द प्रभावी सुधारात्मक कार्रवाई नहीं की गई तो जनआक्रोश बढ़ सकता है, उन्होंने अधिकारियों से तत्काल विद्युत व्यवस्था दुरुस्त कर निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1766067
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.