केआर कॉलेज की कृष्णांगी बनी पीसीएस अधिकारी

केआर कॉलेज की कृष्णांगी बनी पीसीएस अधिकारी
   मथुरा । किशोरी रमण पीजी कॉलेज की राजनीति विज्ञान की शोधार्थी कृष्णांगी का उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की पीसीएस परीक्षा में 48 वीं रैंक प्राप्त कर असिस्टेंट कमिश्नर (कमर्शियल टैक्स) पद पर चयन हुआ है, कृष्णांगी की इस उपलब्धि पर पूरे कॉलेज में हर्ष की लहर व्याप्त है, कॉलेज प्राचार्य प्रो0 प्रवीण कुमार अग्रवाल ने कृष्णांगी की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी तथा उन्हें सम्मान प्रदान किया ।
   कृष्णांगी के रिसर्च सुपरवाइजर प्रो0 प्रमोद पाल सिंह ने इस सफलता को राजनीति विज्ञान विभाग की उपलब्धि बताते हुए उन्हें अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा स्रोत बताया, उन्होंने बताया कि कृष्णांगी ने अपने शिक्षक पिता बृज किशोर त्रिपाठी प्रधानाचार्य श्री निंबार्क जूनियर हाई स्कूल वृंदावन और शिक्षक माता श्रीमती ज्योत्सना त्रिपाठी के सपनों को पूरा किया है, प्रो0 विनोद खंडेलवाल, प्रो0 प्रवीण ओझा, डॉ0 पंकज शर्मा, प्रो0 धीरज कुमार, डॉ0 अरुणेश ओझा, डॉ0 अशोक पुष्कर डॉ0 प्रभात वर्मा सहित अन्य प्रोफेसर ने उसे शुभकामनाएं प्रदान की ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1893618
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.