अपहरण और हत्या प्रकरण में महिला सहित सात किये गिरफ्तार
अपहरण और हत्या प्रकरण में महिला सहित सात किये गिरफ्तार
-दो सगे भाईयों से अपहरण कर की गई थी मारपीट, एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल
मथुरा । दो सगे भाईयों का गाडी से अपहरण कर जमकर मारपीट करने और एक भाई की मारपीट के दैरान मौत हो जाने के आरोप में पुलिस ने एक महिला सहित सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है, थाना जैत पुलिस, एसओजी व स्वाट टीम ने अवधेश पुत्र उदय सिंह निवासी चन्द्र लोक कॉलौनी कृष्णानगर थाना कोतवाली, ललित पुत्र विनोद कुमार निवासी कुन्ज नगर थाना जैत व अभियुक्ता को घर के बाहर ग्राम कुंजनगर थाना जैत से हिरासत में लिया है ।.jpg)
पुलिस टीम द्वारा अन्य वांछित अभियुक्तों मनोज पुत्र रमेश चन्द, सुनील पुत्र चेतराम, राजू पुत्र विनोद व महेन्द्र पुत्र भीम सैन निवासीगण कुंज नगर थाना जैत को पुलिस टीम द्वारा घटना मे प्रयुक्त फ्रोंक्स कार यूपी 85 सीएन 9114 व आला कत्ल (डंडा) के साथ धौरेरा के जंगल से गिरफ्तार किया गया, घटना के संबंध में थाना जैत पर 22 सितम्बर को मृतक युवक की मां ने तहरीर दी थी जिसमें अभियुक्त भीमसेन, महेंद्र, दो महिलाओं निवासीगण ग्राम कुन्जनगर थाना जैत द्वारा उनके बेटे बंटी और शंकर को बंधक बनाकर कहीं रखे जाने तथा गाली करते हुए जान से मारने की धमकी देने की बात कही थी ।
बताया जा रहा है कि कुछ दिनों पहले आरोपी बहन को बंटी भगाकर ले गया ओर शादी कर ली फिर कुछ दिनों बाद बहन को मारपीट करके छोड दिया जिससे पनपी दुश्मनी बंटी ने 21 सितम्बर को दिन में करीब एक बजे के आसपास बंटी को मण्डी चौराहे से व शंकर को वेष्णो ढाबा से गाडी से उठाकर जान से मारने के इरादे से ले गये ओऱ मांट रोड पर ले जाकर बंटी व शंकर के साथ डण्डो से मारपीट की जिसमे गाडी मे बंटी की मृत्यु हो गई तो बंटी व शंकर को सुनसान जगह देखकर दोनों को गाडी से सडक किनारे फेंक दिया था ।



















