जिला न्यायाधीश ने सम्प्रेक्षण गृह में किशोरों को वितरित किये वस्त्र

जिला न्यायाधीश ने सम्प्रेक्षण गृह में किशोरों को वितरित किये वस्त्र 
  मथुरा । गुरूवार को राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (किशोर) में जनपद न्यायाधीश, अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण विकास कुमार द्वारा सदन में निवासित किशोरों को टी शर्ट, लोवर एवं इनर गार्मेन्ट्स वितरित किये गये, इस अवसर पर जनपद न्यायाधीश ने किशोरों से संवाद करते हुए उन्हें जीवन में सही मार्ग पर चलने तथा किसी एक क्षेत्र का चयन कर उसमें अपना मुकाम हासिल करने के लिए प्रेरित किया ।
  उन्होंने कहा कि किशोर अपने साथ हुई घटना को पीछे छोड़कर इस सदन में मिले अवसर का सदुपयोग करें तथा यहां से जाते समय अपने साथ कोई न कोई उपयोगी कौशल अवश्य लेकर जाएं जिससे वे भविष्य में आत्मनिर्भर बन सकें, जनपद न्यायाधीश ने सदन में अध्यापक को किशोरों को नियमित रूप से सामान्य ज्ञान की जानकारी एवं शिक्षा प्रदान करने के लिए भी निर्देशित किया ।
  इस दौरान अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट परविन्दर सिंह, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती अनीता सिंह, सिविल जज जूनियर डिविजन प्रत्युष आनन्द मिश्रा एवं जिला प्रोवेशन अधिकारी विकास चन्द्र सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे, कार्यक्रम के अंत में जनपद न्यायाधीश द्वारा सदन में निवासित किशोरों को मिठाई भी वितरित की गयी।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2032877
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.