खेत में पलटी पशुओं से भरी पिकअप, चालक की हुई मौत

खेत में पलटी पशुओं से भरी पिकअप, चालक की हुई मौत
   मथुराा । पशुओं को लादकर ले जा रही एक पिकअप गाडी हडबडी में खेत में जा गिरी, हादसे में गाडी चालक की मौत हो गई जबकि उसका साथी गंभीररूप से घायल हुआ है, थाना सुरीर क्षेत्र में गुरुवार सुबह पशुओं से भरी एक पिकअप बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गई, भीषण हादसे में चालक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया ।
  जानकारी के अनुसार, शेरगढ़ निवासी शकील अपने साथी राजा के साथ पिकअप में पशु लादकर अलीगढ़ जा रहा था, सुबह सुरीर-भदनवारा मार्ग पर मरघट के समीप अचानक वाहन का संतुलन बिगड़ गया और पिकअप सड़क से उतरकर खेत में पलट गई, मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने वाहन का शीशा तोड़कर दोनों घायलों को बाहर निकाला, दुर्घटना में एक भैंस भी गाड़ी के नीचे दब गई जिसे लोगों ने काफी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाला, सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया, रास्ते में चालक शकील ने दम तोड़ दिया, पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है जबकि घायल राजा का उपचार जारी है ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2032883
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.