समाजसेवी सतीश चंद्र शर्मा को मिला ‘समाज रत्न’ सम्मान
समाजसेवी सतीश चंद्र शर्मा को मिला ‘समाज रत्न’ सम्मान
-वर्षों से झुग्गी झोपड़ियों के बच्चों के जीवन में जला रहे हैं शिक्षा की अलख
मथुरा । झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले जरूरतमंद बच्चों के जीवन में शिक्षा और संस्कार की नई रोशनी पहुंचाने के लिए वर्ष 2008 से निरंतर सेवा कार्य कर रहे सतीश चंद्र शर्मा को उनके सामाजिक योगदान के लिए जाइंट्स ग्रुप ऑफ़ मथुरा द्वारा ‘समाज रत्न सम्मान’ से सम्मानित किया गया, सतीश चंद्र शर्मा ने वर्ष 2008 से ऐसे बच्चों को शिक्षा से जोड़ने का बीड़ा उठाया, जो आर्थिक और सामाजिक परिस्थितियों के कारण शिक्षा की मुख्यधारा से वंचित रह जाते हैं। .jpg)
शिक्षा के साथ बच्चों में संस्कार, अनुशासन और सामाजिक मूल्यों का विकास करने तथा उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए भी वे निरंतर प्रयासरत हैं, 18 वर्षों से जारी इस सेवा यात्रा का उद्देश्य केवल बच्चों को अक्षर ज्ञान कराना ही नहीं बल्कि उनके भीतर आत्मविश्वास जगाकर उन्हें बेहतर भविष्य के लिए तैयार करना है, शिक्षा और संस्कार के माध्यम से बच्चों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के उनके प्रयासों को देखते हुए जाइंट्स ग्रुप ऑफ़ मथुरा ने उन्हें प्रतिष्ठित समाज रत्न सम्मान’ प्रदान किया।
सम्मान प्राप्त करने पर सतीश चंद्र शर्मा ने कहा कि जरूरतमंद बच्चों के जीवन में शिक्षा और संस्कार की रोशनी पहुंचाना ही मेरी सेवा का संकल्प है, किसी बच्चे को आगे बढ़ते देखना और उसके भविष्य में सकारात्मक बदलाव लाना ही इस कार्य की सबसे बड़ी सफलता है, सामूहिक प्रयासों से ही ऐसे बच्चों को समाज की मुख्यधारा से मजबूती से जोड़ा जा सकता है, सतीश चंद्र शर्मा को मिले ‘समाज रत्न सम्मान’ पर सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं ।



















