विलासगढ़ पर द्वापरकालीन जोगिन लीला हुई जीवंत

विलासगढ़ पर द्वापरकालीन जोगिन लीला हुई जीवंत
  मथुरा । राधाष्टमी जन्मोत्सव के उपरांत चल रही ब्रज की प्राचीन बूढ़ी लीलाओं की श्रृंखला में सोमवार को विलासगढ़ पर्वत स्थित प्राचीन रासमंडल चबूतरे पर जोगिन लीला का मनमोहक मंचन हुआ, भगवान श्रीकृष्ण ने जोगिन का वेश धारण कर राधारानी के दर्शन किए और उनका भाग्य बांचने की अद्भुत लीला ने हजारों श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया ।
   लीला के अनुसार श्रीकृष्ण जोगिन का रूप धरकर राधा के द्वार पहुंचे, जहां ललिता और विशाखा सखियों ने उन्हें राधारानी के दरबार तक पहुंचाया, जोगिन ने राधा की हथेली देखकर मुस्कुराते हुए भविष्यवाणी कीकृ “तुम्हारा विवाह नंद के लाला से होगा।” यह सुनकर उपस्थित श्रद्धालु भक्तिरस में डूब गए, कुछ ही क्षण बाद जब जोगिन की वास्तविक पहचान श्रीकृष्ण के रूप में सामने आई तो राधारानी ने प्रेमपूर्वक अपने हाथों से उन्हें लड्डू खिलाए, इस भावपूर्ण प्रसंग ने पूरे वातावरण को कृष्णमय बना दिया लीला के समापन पर मयूर लीला और युगल नृत्य की मनोहारी प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2028960
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.