हरिनाम संकीर्तन और राधारानी के जयकारों से गुंजा कस्बा राया

हरिनाम संकीर्तन और राधारानी के जयकारों से गुंजा कस्बा राया
  राया । राधाष्टमी के पावन अवसर पर सर्वेश्वरी कृपा एवं श्री लाडली जी सरकार श्री राधा रानी की भक्ति भावना से ओतप्रोत श्री राधा रानी सेवा समिति, राया द्वारा 127वीं मासिक विशाल पदयात्रा का आयोजन किया गया, पदयात्रा का शुभारंभ प्रातः 6 बजे श्री राधा गोपाल जी मंदिर से हुआ, पदयात्रा में राया एवं आसपास के क्षेत्र से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
   श्रद्धालु हरिनाम संकीर्तन करते हुए तथा श्री राधा-कृष्ण के जयकारे लगाते हुए भक्ति भाव में आगे बढ़े, पदयात्रा के दौरान पूरा वातावरण राधामय नजर आया, पदयात्रा श्री राधा रानी मंदिर, मानसरोवर-बांगड़ पहुंची, जहां ढोल-नगाड़ों एवं संकीर्तन के साथ श्रद्धालुओं ने मानसरोवर कुंड की परिक्रमा की, इसके पश्चात श्रीजी को बालभोग के रूप में हलवा, चना, कचरी, फल, मिष्ठान, खिलौने एवं पुष्पमालाएं आदि श्रद्धापूर्वक निवेदित किए गए, पूजा-अर्चना के बाद प्रसाद एवं उपहार पदयात्रियों में वितरित किए गए। 
  राधाष्टमी के पावन पर्व पर आयोजित इस पदयात्रा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी, राधारानी के जयकारों और हरिनाम संकीर्तन से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया, इस दौरान पवन गोयल एडवोकेट, पवन अग्रवाल, हेमंत सारस्वत, प्रदीप अग्रवाल, कैलाश अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, बिट्टू अग्रवाल, प्रभात अग्रवाल, धर्मेश अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, देवेंद्र शास्त्री, अशोक अग्रवाल, सोनू पेंटर, अरुण, नितिन अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2027424
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.