राधाष्टमी मेले की सुरक्षा व्यवस्था का किया निरीक्षण
राधाष्टमी मेले की सुरक्षा व्यवस्था का किया निरीक्षण
-एडीजी, मंडलायुक्त, डीएम व एसएसपी ने किया निरीक्षण, दिये आवश्यक निर्देश
मथुरा । राधा अष्टमी के पावन पर्व पर लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुचारु व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के लिए शुक्रवार को बरसाना में उच्च अधिकारियों ने संयुक्त रूप से मेला क्षेत्र का व्यापक निरीक्षण किया, अपर पुलिस महानिदेशक आगरा जोन, मंडलायुक्त आगरा नगेन्द्र प्रताप सिंह यादव, पुलिस उप महानिरीक्षक आगरा परिक्षेत्र, जिलाधिकारी तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बरसाना के प्रमुख मार्गों, श्रीजी मंदिर परिक्रमा मार्ग एवं संवेदनशील स्थलों का पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया ।.jpg)
निरीक्षण के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने श्रद्धालुओं की आवाजाही, बैरिकेडिंग, यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण, पुलिस तैनाती एवं आपातकालीन व्यवस्थाओं की समीक्षा की, इसके बाद सभी अधिकारियों ने सीसीटीवी कंट्रोल रूम पहुंचकर मेला क्षेत्र की लाइव निगरानी व्यवस्था का अवलोकन किया और विभिन्न कैमरों के माध्यम से भीड़ की स्थिति पर नजर रखी, ड्यूटी पर तैनात पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को सतर्क रहने, श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा नही होने देने तथा संवेदनशील स्थानों पर लगातार निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए राधाष्टमी मेले को लेकर बरसाना में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं, हजारों पुलिसकर्मी, सीसीटीवी निगरानी और कंट्रोल रूम के माध्यम से पूरे मेला क्षेत्र पर लगातार नजर रखी जा रही है ।



















