हादसा : बरसाना से लौटते श्रद्धालु हुए बदइंतजामी के शिकार, एक की मौत
हादसा : बरसाना से लौटते श्रद्धालु हुए बदइंतजामी के शिकार, एक की मौत
-अकबरपुर फ्लाईओवर पर अज्ञात वाहन ने ऑटो को मारी टक्कर, कार भी हुई दुर्घटनाग्रस्त
-दुर्घटनाग्रस्त ऑटो में थीं 14 सवारी, वृंदावन निवासी रागिनी की मौत, 12 घायल, अस्पताल में भर्ती
मथुरा । थाना छाता क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित अकबरपुर फ्लाईओवर के पास शनिवार सुबह तड़के एक हृदय विदारक सड़क हादसा हो गया, बरसाना से राधा रानी के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरे एक ऑटो में अज्ञात वाहन ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर ही पलट गया, इसी दौरान पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार वैगनआर कार भी नियंत्रित नहीं कर सकी और पलटे हुए ऑटो से जा टकराई ।.jpg)
इस दोहरे हादसे में ऑटो सवार रागिनी निवासी सोम आश्रम, वृंदावन की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि 12 अन्य श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए, मिली जानकारी के अनुसार हादसे का शिकार हुए सभी लोग शनिवार सुबह करीब 6 बजे बरसाना में राधा रानी के दर्शन करने के बाद ऑटो में सवार होकर मथुरा की ओर वापस लौट रहे थे, ऑटो में कुल 14 सवारियां बैठी थीं, ये सभी श्रद्धालु हरियाणा के रोहतक और उत्तर प्रदेश के कन्नौज, बदायूं व मथुरा जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं, जो धार्मिक यात्रा पर ब्रज आए हुए थे, हादसा होते ही हाइवे पर चीख-पुकार मच गई ।
राहगीरों की सूचना पर छाता थाना प्रभारी उमेश चंद त्रिपाठी पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे, पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से ऑटो और कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला, सभी 12 घायलों को तुरंत नजदीकी केडी मेडिकल कॉलेज में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है, जहाँ कुछ की हालत नाजुक बनी हुई है, पुलिस ने मृतका रागिनी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और टक्कर मारकर भागने वाले अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।
दुर्घटना में बदायूं निवासी गिरीश (50 वर्ष), पुत्र उमाशंकर, निवासी गांव चुटमुरी, थाना दातागंज, बदायूं, गंभीर घायल, बबीता (45 वर्ष), पत्नी पुत्रपाल, निवासी समरेर, थाना दातागंज, बदायूं ईश्वरवती (30 वर्ष), पत्नी हरीश, निवासी समरेर, थाना दातागंज, बदायूं लोकेश (17 वर्ष), पुत्र पुत्रपाल, निवासी समरेर, थाना,दातागंज, बदायूं, सोनम पुत्री रजनेश तिवारी निवासी नायबपुर थाना ठठिया कन्नोज उम्र करीब 18 वर्ष, अनु पत्नी अर्पित अग्निहोत्री निवासी ठठिया कन्नौज उम्र करीब 23 वर्ष, अंजलि पुत्री राजेश तिवारी निवासी रसूलपुर थाना गुरसाईगंज कननोज उम्र 19 वर्ष, गौरीशंकर पुत्र चंद्रपाल निवासी सोमाश्रम संत कालोनी वृन्दावन, मनीष पुत्र मुन्ना लाल निवासी मुजहाना थाना बिनावर बदायूं उम्र करीब 35 वर्ष, रिद्धि पुत्री गोपाल निवासी सोम आश्रम वृन्दावन उम्र करीब 11 वर्ष,विक्की पुत्र चंद्रप्रकाश निवासी 916, 13 निवासी फाड़ा थाना सब्जी मंडी जिला रोहतक उम्र करीब 28 वर्ष, जानू उर्फ ख्वाहिश पुत्र गगन निवासी रोहतक हरियाणा उम्र 18 वर्ष घायल हुए हैं, इन सभी का अस्पताल में इलाज चल रहा है ।.jpg)



















