व्यापारियों ने नगर आयुक्त से की मुलाकात, सौंपा 16 सूत्रीय ज्ञापन
व्यापारियों ने नगर आयुक्त से की मुलाकात, सौंपा 16 सूत्रीय ज्ञापन
मथुरा । नगर आयुक्त ओजस्वी राज से नगर निगम सभागार में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की, प्रतिनिधि मंडल ने नगर आयुक्त को महानगर की समस्याओं से अवगत कराया, 16 सूत्रीय मांग पत्र नगर आयुक्त को सोपा जिसमें सीएम ग्रिड योजना के तहत चल रहे सड़कों के निर्माण कार्य की धीमी गति, फुटपाथ व नालियों के कामों में हो रही देरी पर नाराजगी जताई गई ।.jpg)
वहीं कोतवाली रोड के व्यापारियों ने लगभग दो वर्ष पूर्व नामांतरण शुल्क जमा करने के बाद भी नामांतरण नहीं किए जाने व जवाहरहाट पर पाकिस्तान से आऐ विस्थापित दुकानदारों व निवासियों को तीन बार बोर्ड प्रस्ताव पास होने व उच्च न्यायालय के आदेश के बाद हाउस टैक्स व वाटर टैक्स जमा न किए जाने व आर्य समाज बंगाली घाट रोड पर 50 वर्षों से स्थित खोका दुकानों के स्थान पर पक्की दुकानें बनाकर दुकानदारों को स्वामित्व प्रदान किए जाने, जिला अस्पताल के बाहर स्थित स्टॉल दुकानदारों का किराया कुछ वर्षों से जमा न किए जाने व संपूर्ण नगर में अनउपयोगी टेलीफोन व बिजली विभाग के खंबो का लगे होना की बात कही गई है ।
वहीं आगरा रोड स्थित प्रमुख व्यावसायिक स्थल सेठ वाडा में सड़क निर्माण प्रकाश व्यवस्था व सार्वजनिक शौचालय का निर्माण, गोविंदगंज सब्जी मंडी में सड़क नाली व प्रकाश व्यवस्था के साथ घीया मंडी बाजार में शौचालय व प्याऊ के निर्माण के साथ भरतपुर गेट चौराहे से चौक बाजार चौराहे तक सड़क निर्माण व प्रकाश की व्यवस्था, कोतवाली रोड स्थित भैंस बहोरा मार्ग में स्थापित डलाब घर को हटाने व शहर के प्राचीन एवं विश्व प्रसिद्ध मंदिर श्री द्वारकाधीश को जाने वाले मार्ग पर साइन बोर्ड लगाने, शहर में जाम की विकराल समस्या के समाधान की माग की गई ।
इस दौरान अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार, सौरभ सिंह, प्रियंका सिंह, मुख्य निर्माण अभियंता संजय चौहान, अभियंता अमरेंद्र गौतम, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी नरेंद्र यादव, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ0 गोपाल, व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष सुनील अग्रवाल, महामंत्री शशिभानु गर्ग, सुनील साहनी, उपाध्यक्ष राजवीर चौधरी पार्षद, महावीर मित्तल, वरिष्ठ मंत्री विकास जिंदल, युवा नगर अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, आर0 बी0 चौधरी, घीया मंडी व्यवसाय समिति के अध्यक्ष दिनेश खंडेलवाल, मंत्री धर्मवीर अग्रवाल, सेठबाड़ा व्यवसाय समिति के अध्यक्ष ओपी वर्मा, सुनील बजाज, जवाहर हॉट व्यवसाय समिति के महामंत्री जितेंद्र सेठी, दामोदर यादव, मंत्री राज अग्रवाल व उपाध्यक्ष डॉ0 निंबेश्वर, लक्ष्मण दास कालरा आदि व्यापारी उपस्थित रहे ।



















