ढोल नगाड़े बजाते हुए गजानन विसर्जन को यमुना घाट पहुंचे ग्रामीण
ढोल नगाड़े बजाते हुए गजानन विसर्जन को यमुना घाट पहुंचे ग्रामीण
फरह । कस्बे में गणपति बप्पा का विसर्जन बड़े ही धूमधाम से किया गया, ढोल नगाड़ों की धुन पर गजानन के भक्त नाचते गाते और गुलाल उड़ाते हुए यमुना की ओर बढ़े, महुअन टोल पर एसकेएम के चेयरमैन कुलदीप सिंह और डायरेक्टर जयपाल सिंह के नेतृत्व में गजानन का भव्य तरीके से विसर्जन किया गया, सर्वप्रथम टोल पर पूजा पाठ किया गया, मंत्रोच्चारण के बीच गणपत बप्पा के नारे भी गूंजते रहे, इस मौके पर युवाओं में खासा जोश दिखा ।.jpg)
कस्बा फरह में गणपति विसर्जन यात्रा का शुभारम्भ सुबह 9 बजे से हो गया था, दोपहर तक विभिन्न पण्डालों के गणपति को श्रृद्धालु सलेमपुर स्थित यमुना नदी के किनारे बने कुण्ड तक विसर्जन को ले गए, कस्बा फरह के साथ ही देहात क्षेत्र में भी गणपति विसर्जन की धूम रही, समितियों द्वारा प्रसाद के रुप में लड्डू, फल, बिस्किट, आदि वितरित किए, टोल प्रबंधक संजय यादव, क्यूब हाइवे के प्रबंधक सहित मुकन्द अग्रवाल, नीरज गर्ग, मोहन वर्मा, अशोक गुप्ता, यश सिंघल, गगन सिंघल, आयुष आदि मौजूद रहे ।


















