सेवा पखवाड़ा के तहत सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता हुई सम्पन्न
सेवा पखवाड़ा के तहत सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता हुई सम्पन्न
मथुरा । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे देशव्यापी ‘सेवा पखवाड़ा’ के अंतर्गत केएम विश्वविद्यालय में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन लेक्चर थियेटर में किया गया, प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय के सभी संकायों से 140 विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, प्रतियोगिता के संयोजक डा0 अनीता चौधरी रहीं ।.jpg)
विद्यार्थियों की प्रतिभा व बौद्धिक क्षमता को परखने के लिए प्रतियोगिता को लिखित और मौखिक दोनों चरणों में आयोजित किया गया था, आज की इस कठिन परीक्षा में पांच सबसे उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का चयन सेमीफाइनल के लिए हुआ है, आगामी दिनों में होने वाले फाइनल मुकाबले के बाद, अंतिम विजेताओं को विश्वविद्यालय के कुलाधिपति किशन चौधरी और कुलपति डा0 एनसी प्रजापति द्वारा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा ।
विश्वविद्यालय के कुलसचिव डा0 पूरन सिंह के अनुसार अभियान का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में ज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाना और उन्हें राष्ट्र सेवा के संकल्प से जोड़ना है, प्रतियोगिता के आयोजन पर कुलाधिपति किशन चौधरी, कुलपति, कुलसचिव और संकायों के प्रोफेसरों ने सभी प्रतिभागी छात्र-छात्राओं की सराहना की, इस दौरान विभिन्न संकायों के प्रोफेसर डॉ0 दिनेश कुमार, डॉ0 विजय सिंह, डॉ0 भावना शर्मा, अरविन्द चौधरी एडवोकेट, डॉ0 पूर्णिमा सोलंकी, हरिओम सिंह, योगेन्द्र सिंह, डॉ0 प्रशांत कुमार अनंत कुमार विवेक सक्सेना डॉ0 शोभित श्रीवास्तव, प्रेमलता, रजनी, आकाश, रिंकू कुमार, ऋषभ बिंदल, रोहित तिवारी आदि उपस्थिति रहे ।



















