विश्व नदी दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता का किया आयोजन
विश्व नदी दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता का किया आयोजन
मथुरा । विश्व नदी दिवस के अवसर पर 11 यूपी बटालियन एनसीसी, मथुरा के कमान अधिकारी कर्नल विक्रांत त्यागी, सेना मेडल के निर्देशन में किशोरी रमण स्नातकोत्तर महाविद्यालय में पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई, इसमें किशोरी रमण स्नातकोत्तर महाविद्यालय, किशोरी रमण इंटर कॉलेज एवं चंपा अग्रवाल इंटर कॉलेज के 100 से अधिक एनसीसी कैडेट्स ने प्रतिभाग किया, प्राचार्य प्रो0 प्रवीण कुमार अग्रवाल ने नदियों के महत्व पर प्रकाश डाला ।.jpg)
मेजर नूतन कुमार ने विश्व नदी दिवस पर नदी पारिस्थितिकी तंत्र को समझाया, लेफ्टिनेंट डॉ0 कपिल कौशिक ने कार्यक्रम का संचालन किया, पोस्टर प्रतियोगिता में रुद्र कुमार प्रथम, तनिष्क द्वितीय और नवीन कुमार तृतीय रहे, तेजवीर एवं विवेक को सांत्वना पुरस्कार दिया गया, निर्णायक की भूमिका प्रो0 प्रभात वर्मा ने निभाई, प्रो. राजेश अग्रवाल ने प्लास्टिक के उपयोग से होने वाले हानिकारक प्रभावों के बारे में जानकारी देते हुए प्लास्टिक का उपयोग कम करने का संदेश दिया, सूबेदार सुखविंदर सिंह ने कैडेट्स को अनुशासन के महत्व से अवगत कराया, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 अशोक कुमार कौशिक ने कैडेट्स के उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं उत्साह की प्रशंसा की, प्रो0 राजेश गौतम, प्रो0 उमेश शर्मा, डॉ0 राजेश सारस्वत, डॉ0 नवीन अग्रवाल एवं डॉ0 अजय कुमार सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे ।



















