धार्मिक नगरी वृंदावन में चलाया स्वच्छता अभियान, दिया संदेश

धार्मिक नगरी वृंदावन में चलाया स्वच्छता अभियान, दिया संदेश
-नगर निगम एवं प्लान फाउंडेशन टीम ने चलाया स्वच्छता जागरूकता अभियान
   वृंदावन । स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत नगर निगम मथुरा-वृंदावन एवं प्लान फाउंडेशन आईईसी टीम द्वारा नगर निगम गर्ल्स इंटर कॉलेज एवं गांधी पार्क में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए स्वच्छ एवं सुंदर शहर के निर्माण में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना रहा, कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को स्वच्छता के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई ।
   टीम के सदस्यों ने बताया कि स्वच्छता केवल नगर निगम या सफाई कर्मचारियों की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है, घर, विद्यालय, सड़क, बाजार और सार्वजनिक स्थानों को साफ रखने के साथ-साथ कूड़े को निर्धारित स्थान पर डालने तथा गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग रखने के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित किया गया, नगर निगम गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा चुंगी चौराहे नगर निगम कार्यालय तक स्वच्छता जागरूकता रैली भी निकाली गई ।
   रैली के दौरान छात्राओं ने हाथों में स्वच्छता संबंधी संदेश लेकर आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया और विभिन्न नारों के माध्यम से लोगों से अपने आसपास साफ-सफाई रखने की अपील की, इस दौरान “हम सबने ठाना है, ब्रज को स्वच्छ बनाना है” सहित स्वच्छता के संदेशों से वातावरण गूंज उठा, इस अवसर पर विद्यार्थियों को गांधी पार्क में स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई, बच्चों ने स्वच्छता बनाए रखने, आसपास गंदगी नही फैलाने, दूसरों को भी स्वच्छता के लिए प्रेरित करने तथा अपने शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में सहयोग करने का संकल्प लिया ।
   कार्यक्रम में नेचर ग्रीन की टीम के सदस्यों ने विद्यार्थियों के साथ संवाद करते हुए स्वच्छ पर्यावरण, कचरा प्रबंधन और सार्वजनिक स्थानों की स्वच्छता के महत्व पर जानकारी साझा की, प्लान फाउंडेशन के प्रोजेक्ट मैनेजर मुकुल शर्मा, सुजीत सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे, वहीं आईईसी टीम से कैलाश, पवन, कोमल, शिल्पा,पूजा, विजेता सहित अन्य टीम सदस्य उपस्थित रहे, प्लान फाउंडेशन आईईसी टीम ने विद्यार्थियों से अपील की कि वे स्वयं स्वच्छता अपनाने के साथ परिवार और आसपास के लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करें, टीम ने कहा कि बच्चों को स्वच्छता अभियान से जोड़ने का उद्देश्य स्वच्छता के संदेश को घर-घर और समाज तक पहुंचाना है, सभी के सामूहिक प्रयासों से ही वृंदावन और पूरे ब्रज क्षेत्र को स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ बनाया जा सकता है ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2032879
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.