कृष्णा नगर से शुरू किया जायेगा "कचरा रहित जोन" अभियान

कृष्णा नगर से शुरू किया जायेगा "कचरा रहित जोन" अभियान
-बैठक में 50 हजार कपड़े के थैले, 20 लाख पेम्पलेट और डस्टबिन का लक्ष्य तय
  मथुरा । "हम सबने यह ठाना है, ब्रज को स्वच्छ बनाना है", अभियान को जनभागीदारी के साथ प्रभावी बनाने के लिए उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सभाकक्ष में स्वच्छ ब्रज अभियान के कोर ग्रुप की बैठक हुई, परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र की अध्यक्षता में हुई बैठक में अभियान को गतिविधियों तक सीमित नही रखकर धरातल पर ठोस और मापनीय परिणाम हासिल करने पर जोर दिया, बैठक में कृष्णा नगर को मॉडल ‘कचरा रहित जोन’ के रूप में विकसित करने का निर्णय प्रमुख रहा ।
  पहले चरण में 3-4 दिनों तक ऑडियो संदेशों के माध्यम से दुकानदारों व स्थानीय नागरिकों को जागरूक किया जाएगा, इसके बाद व्यापार सभा, जिला प्रशासन, नगर निगम, ब्रज तीर्थ विकास परिषद, सामाजिक संस्थाओं और स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थियों की सहभागिता से जागरूकता रैली निकाली जाएगी, रैली के साथ डोर-टू-डोर संपर्क कर लोगों को स्वच्छता के लिए प्रेरित किया जाएगा, इसके परिणामों के आधार पर मॉडल को अन्य क्षेत्रों में लागू किया जाएगा ।
   मुख्य कार्यपालक अधिकारी लक्ष्मी नागप्पन ने एजेंडा प्रस्तुत किया जबकि नगर आयुक्त ओजस्वी राज ने स्वच्छता नियमों के उल्लंघन पर की जा रही कार्रवाई की जानकारी दी, उन्होंने बताया की नगर निगम ऐप में सुधार कर रहा है, इसमें कचरे- कूड़ा संबंधी शिकायत का निस्तारण दो घंटे निर्धारित किया गया है, इस समय सीमा में कूड़ा नहीं उठता है तो ऐप में दर्ज शिकायत क्रमश उच्च अधिकारियों तक पहुंचती जाएगी, बैठक में अभियान की समीक्षा और सभी गतिविधियों की समयबद्ध मॉनिटरिंग पर भी जोर दिया गया, दीपक गोयल, विपिन सिंघल, राजेंद्र अग्रवाल, जनार्दन पोद्दार, विपुल अग्रवाल, निशांत शर्मा, अंकित बंसल आदि मौजूद रहे ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2032882
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.