पार्किंग स्थलों पर अवैध वसूली, शिकायत के बाद भी नही कोई कार्यवाही

पार्किंग स्थलों पर अवैध वसूली, शिकायत के बाद भी नही कोई कार्यवाही 
    मथुरा । अधिक मास के चलते गोवर्धन में प्रतिदिन हजारों श्रद्धालुओं का आगमन हो रहा है, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बनाई गई पार्किंग स्वयं अव्यवस्थाओं का केंद्र बनती दिखाई दे रही है, स्थानीय लोगों एवं श्रद्धालुओं का आरोप है कि पार्किंग स्थल पर शुल्क की निर्धारित दरें सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित नहीं की गई हैं जिसके कारण वाहन चालकों से मनमाने ढंग से शुल्क वसूला जा रहा है ।
  श्रद्धालुओं का कहना है कि जहां शासन द्वारा चार घंटे तक के लिए पार्किंग शुल्क 100 निर्धारित बताया जाता है, वहीं कई वाहन स्वामियों से 200 तक वसूले जा रहे हैं, रेट लिस्ट प्रदर्शित नही होने के कारण श्रद्धालु अपनी बात प्रभावी ढंग से नहीं रख पाते और मजबूरी में निर्धारित दर से अधिक भुगतान करने को विवश हो जाते हैं, पार्किंग स्थल पर मूलभूत सुविधाओं की स्थिति भी संतोषजनक नहीं बताई जा रही है, हजारों श्रद्धालुओं की आवाजाही के बावजूद पीने के स्वच्छ पानी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है तथा बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों के बैठने के लिए भी समुचित इंतजाम दिखाई नहीं देते, भीषण गर्मी और उमस के बीच यह स्थिति श्रद्धालुओं की परेशानी को और बढ़ा रही है। 
  श्रद्धालुओं ने प्रशासन से मांग की है कि पार्किंग शुल्क की अधिकृत दरों को प्रमुख स्थानों पर स्पष्ट रूप से प्रदर्शित कराया जाए, श्रद्धालुओं के लिए पेयजल, छाया और बैठने की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा यदि निर्धारित शुल्क से अधिक वसूली की शिकायतें सही पाई जाएं तो संबंधित जिम्मेदार व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए, श्रद्धालुओं का कहना है कि गोवर्धन विश्व प्रसिद्ध धार्मिक तीर्थस्थल है और अधिक मास के दौरान लाखों श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं, ऐसे में पार्किंग व्यवस्था पारदर्शी, व्यवस्थित और जनसुविधाओं से युक्त होना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है, लोगों ने जिला प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर श्रद्धालुओं को राहत दिलाने की मांग की है ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1790647
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.