विश्व साइकिल दिवस पर राष्ट्रीय सेवा योजना ने दिया सन्देश

विश्व साइकिल दिवस पर राष्ट्रीय सेवा योजना ने दिया सन्देश
   मथुरा । राष्ट्रीय सेवा योजना, इकाई श्रीजी बाबा सरस्वती शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज जतीपुरा में विश्व साइकिल दिवस के उपलक्ष में साइकिल सवार स्वयंसेवकों की रैली विद्यालय के उपाध्यक्ष श्रीमान वासुदेव पुरोहित द्वारा गंतव्य के लिए रवाना की गई, स्वयंसेवकों का उत्साही चेहरा सड़क पर चलने वाले समस्त राहगीरों से यही कह रहा था कि यदि आपको अपने जीवन में स्वस्थ रहकर खुशहाली लानी है और पर्यावरण को स्वच्छ रखना है तो आप भी हमारी तरह साइकिल का प्रयोग करें ।
   स्वयंसेवक ग्रामवासियों एवं परिक्रमार्थियों से साइकिल चलाने का आग्रह कर रहे थे, कार्यक्रम अधिकारी बहादुर सिंह ने कहा कि आज हम तेल, गैस के वैश्विक संकट से गुजर रहे हैं ऐसी अवस्था में हमें अपने देश का साथ देते हुए, कम दूरी को साइकिल की सहायता से तय कर वेशकीमती तेल को बचाकर वैश्विक संकट से उभर सकते हैं, इस अवसर साज सज्जा अजय शर्मा ने की, जलपान कराने में राजेंद्र सिंह, ठाकुर लाल का सहयोग रहा ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1790653
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.