विद्युत व गैस शवदाग्रह में शवों के अंतिम संस्कार की निशुल्क व्यवस्था
विद्युत व गैस शवदाग्रह में शवों के अंतिम संस्कार की निशुल्क व्यवस्था
मथुरा । ध्रुवघाट शमशान स्थल संचालन समिति द्वारा संचालित निशुल्क विद्युत व गैस शवदाग्रह में प्रथम माह मई में 47 शवों का दाह संस्कार पूर्ण वैदिक रीति रिवाज से किया गया जिसमें से 44 शव लावारिस व तीन शव परिजनों द्वारा लाऐ गये थे, इन सभी शवों का संस्कार समिति द्वारा निःशुल्क किया गया, यह जानकारी समिति के विद्युत व गैस शवदाग्रह के संयोजक महेश अग्रवाल ने दी ।
उन्होंने बताया की उम्मीद से अधिक शवों का अंतिम संस्कार विगत एक से 31 मई तक इस शवदाग्रह में हुआ, सुविधाओं की दृष्टि से यहां मौजूद दोनों भट्टियां कार्य कर रही हैं, बिजली, गैस व जनरेटर के माध्यम से पूर्णतः शवों की नि:शुल्क अंतिम संस्कार की सेवा जारी है, संचालन समिति के अध्यक्ष डॉ0 अशोक अग्रवाल व मंत्री उमेश अग्रवाल एड़. ने आम नागरिकों से इस निःशुल्क सेवा के लिए लोगों को जागृत करने की अपील करते हुए कहा कि पूर्ण धार्मिक क्रियानुसार पंडित की उपस्थिति में यहां अंतिम क्रिया की व्यवस्था यमुना तट स्थित शवदाग्रह में की गई है, यहां शव के साथ आने वाले उनके मित्र व परिचितों के बैठने के लिए वातानुकूलित हाल, मीठा व ठंडा पानी आदि की भी व्यवस्था है।







.jpeg)









