लोकमाता अहिल्या बाई होलकर के जयकारों के साथ निकाली शोभायात्रा
लोकमाता अहिल्या बाई होलकर के जयकारों के साथ निकाली शोभायात्रा
बरसाना । मालवा साम्राज्य की महान एवं न्यायप्रिय धर्मनिष्ठ शासिका पुण्यश्लोका लोकमाता अहिल्या बाई होलकर की 301वीं जंयती पर जयकारों से गूंज उठी लाडली जी पावन नगरी, रविवार की शाम बघेल समाज सेवा समिति के तत्वाधान में घोड़ी पर सवार लोकमाता अहिल्या बाई होलकर के स्वरूप के साथ प्रसिद्ध बैंडबाजे, रंग बिरंगी आतिशबाजी, घोड़ी एवं ऊंटनी के नृत्य के साथ बघेल समाज युवा कार्यकर्ता पीली एवं सफेद पोशाकों में सजधजकर तलवारों से अपने करतब का प्रदर्शन कर रहे थे ।
बरसाना पुलिस बड़ी ही मुस्तैदी के साथ शोभायात्रा की सुरक्षा एवं ट्रैफिक व्यवधान को दूर कर रही थी, शोभायात्रा लोकनिर्माण अतिथि गृह से शुरू होकर नए बस स्टैंड के रास्ते बांस मौहल्ला, मुख्य बाजार होते हुए पश्चिमी कटरा, श्रीजी सेल्फी पॉइंट्स, पुराना बस स्टैंड से पीडब्लूडी पहुंचकर विश्राम लिया, इससे पूर्व अतिथियों ने राजमाता अहिल्या बाई होलकर के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया गया ।
चेयरमैन प्रतिनिधि पदम फौजी, लक्ष्मण प्रसाद शर्मा, भाजपा जिला मंत्री रणवीर सिंह ठाकुर, जिला पंचायत सदस्य संजय प्रधान, रालोद नेता ठाकुर राजेन्द्र चेयरमैन, सभासद भोला पहलवान, दिनेश परमार,एडवोकेट मुकेश शर्मा, जितेंद्र, बघेल समाज के अध्यक्ष भगवत प्रसाद फलवाले, बबलू बघेल, समिति के अध्यक्ष हरीश हंश, अमीचंद हंश, डॉ0 राजेन्द्र हंस, कैलाश बघेल, लखन बघेल,राम बघेल,राधेश्याम बघेल, विजेंद्र बघेल ,महेंद्र टेलर, गोपाला बघेल, लक्ष्मण बघेल, पूरन बघेल, पवन हंस, रमेश, कालीचरण, रामप्रसाद बघेल आदि मौजूद रहे ।







.jpeg)









