अलौकिक झांकियों संग निकाली गई भगवान परशुराम शोभायात्रा
अलौकिक झांकियों संग निकाली गई भगवान परशुराम शोभायात्रा
मथुरा । भगवान परशुराम शोभायात्रा कमेटी द्वारा भगवान परशुराम जी की शोभायात्रा महोली रोड पर निकाली गई एक दर्जन से अधिक झांकियां एवं जगन्नाथ रथ की तर्ज पर भगवान परशुराम जी का डोला आकर्षण का केंद्र शोभा यात्रा रमन लाल शोरा वाला पब्लिक स्कूल से प्रारंभ हुई शोभा यात्रा का शुभारंभ मुख्य संरक्षक इं राजकुमार शर्मा अध्यक्ष हरीश शर्मा, स्वागत अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा सेही वाले एवं मुख्य संयोजक राजेश पाठक एवं आशीष चतुर्वेदी ने भगवान परशुराम जी की आरती कर किया ।
शोभायात्रा से पहले 51 वरिष्ठ चिकित्सक, एवं अधिवक्ताओ का सम्मान किया गया, अध्यक्षता भाजपा नेता शोभाराम शर्मा ने की, बिहारी लाल वशिष्ठ ने समाज से संगठित रहकर सनातन संस्कृति को शिखर पर पहुंचने का संकल्प दिलाया एवं अवधेश उपाध्याय ने द्वारिकापुरी पर परशुराम नगर का निर्माण कराया गया शोभायात्रा में प्रमुख रूप से सर्वश्री ब्रह्मदेव शर्मा, रामप्रकाश शर्मा, राकेश गौड, पूर्व विधायक हुकम चंद तिवारी, कृष्ण कुमार शर्मा मुन्ना भईया, ज्ञानेंद्र किशोर गोस्वामी, अवधेश उपाध्याय, त्रिलोक चंद शर्मा, प्रदीप गोस्वामी, सोहन लाल शर्मा, नंदकिशोर उपमन्यु, शैलैन्द्र शर्मा, नीरज वशिष्ठ, प्रशांत शर्मा, आशीष मिश्रा, बलराम शर्मा, मुनेश गौतम, पंकज शर्मा, आशीष गौतम चिंटू, धर्मेंद्र गौतम लीला, कुलदीप पाठक पार्षद आदि थे ।







.jpeg)









