राधारानी के दर्शन कर लौटते हुई दुर्घटना, एक की मौत, दूसरा घायल
राधारानी के दर्शन कर लौटते हुई दुर्घटना, एक की मौत, दूसरा घायल
बरसाना (मथुरा) । राधारानी के दर्शन कर लौट रहे दो युवकों की बाइक छाता के पास खायरा गांव पर दुर्घटना का शिकार हो गई, हादसे में एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई जबकि दूसरे युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उसका उपचार किया जा रहा है ।
घटना रविवार रात की है, जब थाना मोबाइल गश्त पर तैनात उप निरीक्षक अतर सिंह ने घायल अवस्था में तड़प रहे छाता निवासी लोकेश चौधरी (पुत्र राजवीर चौधरी) और सोनू (पुत्र हिमांशु) को देख त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों को तत्काल उपचार के लिए केडी मेडिकल कॉलेज भिजवाया, अस्पताल में उपचार के दौरान सिर में गंभीर चोट लगने के कारण लोकेश चौधरी ने दम तोड़ दिया जबकि सोनू की हालत चिंताजनक बनी हुई है पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है ।







.jpeg)









