तबादला एक्सप्रेस : 29 लेखपालों के कार्यक्षेत्रों में हुआ बदलाव
तबादला एक्सप्रेस : 29 लेखपालों के कार्यक्षेत्रों में हुआ बदलाव
-तबादला सूची में शामिल हैं तहसीलों में 10 साल से एक ही जगह जमे 18 लेखपाल
मथुरा । जिला प्रशासन द्वारा जनपद की चारों तहसीलों में कार्यरत 29 लेखपालों के तबादले किए गए हैं, यह कार्रवाई डीएम सीपी सिंह के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) द्वारा की गई है, इनमें से 18 लेखपाल ऐसे हैं, जो 10 वर्षों से अधिक समय से एक ही स्थान पर तैनात थे, 30 मई को जारी तबादला सूची के अनुसार कई लेखपालों को एक तहसील से दूसरी तहसील में स्थानांतरित किया गया है ।
गोवर्धन तहसील से मथुरा सदर तहसील भेजे गए लेखपालों में बनी सिंह, भीम सिंह, रामबाबू सैनी और राजवीर सिंह शामिल हैं जबकि शिवचरण लाल एवं भगवान सहाय को छाता भेजा गया है, इसी क्रम में मुमताज फातिमा, अनिल कुमार निराला, पवन कुमार, राजीव कुमार और ओम प्रकाश को गोवर्धन से मांट तहसील स्थानांतरित किया गया है, वहीं कमलेश पाली को गोवर्धन से महावन भेजा गया है ।
अन्य तबादलों में मेहताब सिंह महावन से गोवर्धन, चंद्रशेखर वर्मा एवं रामनरेश यादव मथुरा से गोवर्धन, कमल सिंह छाता से गोवर्धन, राकेश कुमार मांट से गोवर्धन, दीनबंधु छाता से गोवर्धन, इसके अतिरिक्त शिवानी चौधरी एवं शैलेश अग्रवाल को छाता से मथुरा, कृष्णदेव महावन से मथुरा, तरुण सिंह मांट से मथुरा, रिंकू सिंह एवं शैलेंद्र सिंह मांट से महावन तथा हरनारायण मीना मथुरा से गोवर्धन को भी स्थानांतरित किया गया है, साथ ही रिंकू कुमार महावन से गोवर्धन, मृदुल गौतम छाता से गोवर्धन, सुमित पाठक एवं मोहन सिंह मांट से गोवर्धन) के तबादले भी सूची में शामिल हैं ।







.jpeg)









