सदर तहसील परिसर बना कुरुक्षेत्र, नायब तहसीलदार अधिवक्ता में हुई मारपीट

सदर तहसील परिसर बना कुरुक्षेत्र, नायब तहसीलदार अधिवक्ता में हुई मारपीट
-तहसील में कर्मचारी, फरियादियों में मची अफरातफरी, बार पदाधिकारियों ने कराया समझौता
   मथुरा । जनपद मुख्यालय स्थित सदर तहसील परिसर महाभारत का कुरुक्षेत्र बन गया, सोमवार दोपहर एक फाइल को लेकर नायब तहसीलदार और एक अधिवक्ता के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में मारपीट हो गई, घटना से तहसील परिसर में अफरा तफरी का माहौल बन गया, सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन उससे पहले ही अधिवक्ता वहां से चले गए जिसके बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया ।
   जानकारी के अनुसार एक अधिवक्ता किसी कार्य से सदर तहसील पहुंचे थे, इसी दौरान वृंदावन सर्किल का कार्य देख रहे नायब तहसीलदार प्रशांत कुमार से एक फाइल को लेकर उनकी कहासुनी हो गई, देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों के बीच धक्का-मुक्की शुरू हो गई, प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विवाद के दौरान दोनों पक्षों में जमकर लात-घूंसे चले, अचानक हुई इस घटना से तहसील परिसर में मौजूद फरियादियों, कर्मचारियों और अन्य लोगों में अफरा-तफरी मच गई ।
  घटना की सूचना पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही अधिवक्ता वहां से निकल गए, इसके बाद नायब तहसीलदार प्रशांत कुमार ने एसडीएम सदर आदेश कुमार को शिकायत पत्र देकर मामले में कार्रवाई की मांग की, बताया जाता है कि घटना की जानकारी मिलने पर बार एसोसिएशन के पदाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए, दोनों पक्षों के बीच बातचीत कराई गई जिसके बाद विवाद का निपटारा हो गया और समझौता हो गया, फिलहाल मामले को लेकर तहसील परिसर में दिनभर तरह-तरह की चर्चा का माहौल बना रहा ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1782691
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.