वृन्दावन में चार विभागों की संयुक्त टीम जाम से दिलायेगी मुक्ति
वृन्दावन में चार विभागों की संयुक्त टीम जाम से दिलायेगी मुक्ति
वृन्दावन (मथुरा) । गीता शोध संस्थान परिसर में स्थित यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के क्षेत्रीय कार्यालय में मथुरा एवं वृंदावन में यातायात व्यवस्था की समीक्षा एवं सुधार के लिए सभी विभागों की संयुक्त हुई जिसमें उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र ने निर्देश दिये कि वृन्दावन के लिए चार टीम बनाएं जिसमें पुलिस, मथुरा वृन्दावन नगर निगम, मथुरा वृन्दावन विकास प्राधिकरण, परिवहन विभाग तथा स्थानीय समाजसेवियों को लिया जाए ।
उन्होंने बताया कि एक टीम छटीकरा चौराहा से रमण रेती चौकी, दूसरी टीम रमण रेती चौकी से जुगल घाट, तीसरी टीम रमणरेती चौकी से केशी घाट तथा चौथी टीम परिक्रमा मार्ग के अन्य स्थानों पर तैनात की जाए, इन टीम का एक मात्र कार्य होगा कि वे अपने दिए रूट पर सुदृढ़ यातायात के लिए निरंतन अतिक्रमण मुक्त अभियान चलाए, अवैध निर्माण कब्जा को हटाए, अनाधिकृत पार्किंग पर कार्यवाही करे, परिक्रमा मार्ग व अन्य स्थानों पर गलत अनाधिकृत वाहनों का चालान करे तथा गलत पार्किंग वाले वाहनों को तुरंत हटाएं ।
अपर पुलिस महानिदेशक सुवेंद्र कुमार भगत ने निर्देश दिए टीम द्वारा किए जा रहे कार्य की प्रतिदिन समीक्षा की जाए, अभियानों की फोटो युक्त रिपोर्ट ली जाए तथा वाहनों के चालान किए जाए, उन्होंने निर्देश दिए कि उक्त कार्य को प्राथमिकता से लेते हेतु तत्काल प्रभाव से लागू किया जाए, बैठक में जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने वृन्दावन के लिए बनाई गईं चार टीमों के सुपरविजन के लिए अपर नगर मजिस्ट्रेट वृन्दावन राजकुमार चौधरी तथा क्षेत्राधिकारी सदर पीपी सिंह को निर्देशित किया है ।
बैठक में मंडलायुक्त नगेन्द्र प्रताप सिंह यादव, पुलिस उप महानिरीक्षक शैलेश कुमार पाण्डेय, डीएम चंद्र प्रकाश सिंह एवं एसएसपी श्लोक कुमार, मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 पूजा गुप्ता, एडीएम प्रशासन अमरेश कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 राधावल्लभ, एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह, एसपी ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत, एसपी राजेश कुमार तिवारी, नगर मजिस्ट्रेट अनुपम कुमार मिश्रा, मथुरा वृन्दावन विकास प्राधिकरण के सचिव आशीष कुमार सिंह, अपर नगर आयुक्त सीपी पाठक, अपर नगर मजिस्ट्रेट वृन्दावन राजकुमार चौधरी, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन राजेश राजपूत सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे ।
मंडलायुक्त नगेन्द्र प्रताप सिंह यादव ने निर्देश दिए कि कुछ क्षेत्रों को रेहड़ी पटरी ठेला आदि से मुक्त करते हुए उन्हें वैंडिंग जोन में शिफ्ट किया जाए, पुलिस उप महानिरीक्षक शैलेश कुमार पाण्डेय ने अवैध अनाधिकृत ई रिक्शा पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए, उन्होंने सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन राजेश राजपूत को निर्देश दिए कि पांच बार चालान किये गए ई रिक्शा संचालकों को नोटिस दिया जाए तथा उससे अधिक चालान वाले ई रिक्शा का पंजीकरण निरस्त करने की कार्यवाही के लिए लिखा जाए, कार्य के लिए मानकों के अनुपालन सुनिश्चित करते हुए कार्यवाही की जाए ।







.jpeg)









