सरचार्ज व स्मार्ट मीटर के विरोध में किया गया प्रदर्शन, निकाली अर्थी

सरचार्ज व स्मार्ट मीटर के विरोध में किया गया प्रदर्शन, निकाली अर्थी 
  मथुरा । अखिल भारतीय समता फाउंडेशन एवं महात्मा ज्योतिराव फुले विकास समिति के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को कृष्णा नगर बिजली घर पर 10 प्रतिशत ईंधन सरचार्ज और जबरन लगाए जा रहे प्रीपेड स्मार्ट मीटर के विरोध में प्रदर्शन किया गया, कार्यकर्ताओं ने स्मार्ट मीटर की अर्थी निकालकर प्रतीकात्मक श्रद्धांजलि अर्पित की व अधिशासी अभियंता तृतीय खंड, कृष्णा नगर, आशीष कुमार को तीन सूत्रीय ज्ञापन सौंपा ।
  उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार में बैठे लोगों के कहने सुनने का कोई अर्थ नहीं रह गया है, सरकार लोगों को गुमराह कर रही है, घोषणा के बाद भी जबरन प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाये जा रहे हैं, विरोध करने पर कर्मचारी उनके पास किसी तरह का आदेश नहीं आने की बात कह रहे हैं जबकि प्रदेश सरकार के उर्जा मंत्री अलग तरह की बात कर रहे हैं, सरचार्ज को लेकर भी लोागें में अविश्वास हैं, लोगों का कहना है कि सरकार ने कह दिया है तो सरचार्ज वसूल कर ही रहेगी ।
    समिति के अध्यक्ष रमेश सैनी एवं लुकेश कुमार राही ने संयुक्त रूप से कहा कि प्रदेश की सरकार कमरतोड़ महंगाई लाई है, आए दिन बढ़ती बिजली दरों से लगता है कि प्रदेश में सेठ-व्यापारियों की सरकार चल रही है, स्मार्ट मीटर के नाम पर जनता की जेब काटी जा रही है, साथ ही 10 प्रतिशत ईंधन सरचार्ज अविलंब वापस लेने, दोषपूर्ण स्मार्ट मीटर हटाकर पुराने मीटर बहाल किए जाने की मांग की, प्रदर्शन में चित्रसेन मौर्य, यशवीर सिंह आजाद, राजकुमार आजाद, सुमित कुमार, सागर सिंह, विनय कुमार, संजय बीडीसी, दिनेश कुमार, प्रिंस कुमार, सलाउद्दीन कुरैशी, भोला, रोहतास, गौरव कुमार, संजू कुमार, देवेंद्र कुमार, अशोक कुमार, आकाश बाबू, हरि सविता, सरदार महेंद्र सिंह, देवेंद्र कुमार आजाद, सुनील पटवारी आदि मौजूद रहे ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1784697
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.