विकास, विश्वास और राष्ट्र निर्माण के 4399 स्वर्णिम दिन-श्रीकांत शर्मा
विकास, विश्वास और राष्ट्र निर्माण के 4399 स्वर्णिम दिन-श्रीकांत शर्मा
मथुरा। बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्र सेवा के 4399 दिन पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी महानगर द्वारा मथुरा-वृंदावन में श्रीकृष्ण जन्मभूमि केशव देव मंदिर परिसर में विशेष पूजन-अर्चन एवं भजन संध्या कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया ।
राष्ट्र की उन्नति, समृद्धि एवं जनकल्याण की मंगलकामना करते हुए विधायक श्रीकांत शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास, सुशासन और वैश्विक प्रतिष्ठा के नए आयाम स्थापित किए हैं, उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 हटाने, अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण, डिजिटल इंडिया अभियान, आत्मनिर्भर भारत जैसी ऐतिहासिक उपलब्धियों ने विश्व मंच पर भारत की प्रतिष्ठा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है, आज भारत वैश्विक नेतृत्व क्षमता के साथ आत्म विश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है ।
इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने भजन संध्या में उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा राष्ट्र की एकता, अखंडता और समृद्धि के लिए सामूहिक प्रार्थना की, भक्ति संगीत और जयघोषों से मंदिर परिसर गुंजायमान रहा, इस अवसर पर पूर्व नगर अध्यक्ष मुकेश खंडेलवाल, सोहन लाल शर्मा, महानगर मंत्री पूजा चौधरी, दीपक गोला, जिला मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा, मंडल अध्यक्ष राजू चौधरी, नितिन कौशिक, हाकिम सिंह टीटू, लोकेश तायल, पार्षद नीरज वशिष्ठ, आकाश पचौरी, महावीर प्रधान आदि कार्यकर्ता आदि मौजूद थे ।







.jpeg)









