सपाइयों ने सोशल मीडिया के दुरुपयोग पर जताई चिंता, सौंपा ज्ञापन
सपाइयों ने सोशल मीडिया के दुरुपयोग पर जताई चिंता, सौंपा ज्ञापन
-सपा ने की अदिति यादव को लेकर भ्रामक पोस्ट डालने वालों को जेल भेजने की मांग
मथुरा । समाजवादी पार्टी ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा जिसमें मांग की गई कि अदिति यादव की छवि खराब करने के उद्देश्य से साजिशन झूठी खबरें फैलाने वालों के खिलाफ तत्काल कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए और ऐसे अपराधियों के घरों पर बुलडोजर चलाया जाए।
राष्ट्रीय सचिव छात्र सभा बादल राज बंसल ने कहा कि पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया पर सुनियोजित तरीके से झूठे और भ्रामक पोस्ट डाले जा रहे हैं जिनका मकसद अदिति यादव की सार्वजनिक छवि को नुकसान पहुंचाना है, इसे एक परिवार पर हमला बताने के साथ ही समाज में बेटियों के सम्मान पर सीधा प्रहार कहा, ऐसे अपराधियों को जेल भेजने और उनके घरों पर बुलडोजर चलाने की मांग की।
बाबा साहब अम्बेडकर वाहिनी के महानगर अध्यक्ष रमेश सैनी के कहा कि जबसे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा राम मंदिर निर्माण के लिए एकत्रित दान के उपयोग पर प्रश्नचिन्ह लगाए गये हैं तब से भाजपा में असहजता देखी गई है, प्रकटीकरण के प्रतिकार स्वरूप भाजपा द्वारा सुनियोजित तरीके से सोशल मीडिया मंचों का दुरुपयोग कर अखिलेश यादव की सुपुत्री की छवि को धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है ।
राष्ट्रीय सचिव समाजवादी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ गौरव पांडे ने कहा समाजवादी पार्टी की नीति साफ है, बेटियों का अपमान हम कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे, अगर प्रशासन समय रहते कार्रवाई नहीं करता है तो समाजवादी कार्यकर्ता सड़क पर उतर कर आन्दोलन करने को मजबूर होंगे, गौरव पांडे राष्ट्रीय सचिव, अभिषेक यादव महानगर महासचिव, सोनू यादव उपाध्यक्ष, सीमा करण महिला सभा, सुरेश यादव अध्यक्ष, संजय समाजवादी, पूर्वी अग्रवाल महिला सभा, ललित मोहिनी स्वरुप शर्मा एडवोकेट, डेविड प्रजापति एडवोकेट, रुपेश यादव एडवोकेट, गोवर्धन सिंह यादव एडवोकेट, महेश उपाध्याय एडवोकेट, दीनदयाल पचोरी एडवोकेट प्रदेश सचिव, दिगंबर सिंह, राज गब्बर महासचिव, अंशु यादव एडवोकेट, प्रेमचंद एडवोकेट, प्रीतम निषाद, ऋषि पाराशर, नितिन सैनी एडवोकेट, प्रशांत एडवोकेट, मोनू यादव, मुकेश पहलवान, रमेश पचोरी एडवोकेट, अभिषेक यादव, जावेद कुरैशी एडवोकेट, विनोद यादव एडवोकेट, सुनील चौधरी एडवोकेट, देवेंद्र यादव एडवोकेट, मंगल यादव एडवोकेट आदि मौजूद रहे ।







.jpeg)









