जनपद के 67 गांवों में हुई यमुना आरती, नोडल अधिकारी नामित
जनपद के 67 गांवों में हुई यमुना आरती, नोडल अधिकारी नामित
मथुरा । विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में विकास खण्डों की 29 ग्राम पंचायतों में जनपद स्तरीय नोडल अधिकारियों को नामित करते हुए जनपद की कुल 67 ग्राम पंचायतों में यमुना किनारे घाटों पर जन सहभागिता एवं प्रधान, सचिव के माध्यम से यमुना आरती का आयोजन कर मुख्य विकास अधिकारी एवं जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा विकास खण्ड बलदेव की नूरपूर ग्राम पंचायत में ब्रह्माण्ड घाट पर जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में यमुना किनारे घाटों पर यमुना आरती की गयी ।
मुख्य विकास अधिकारी द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में जनपद की समस्त 495 ग्राम पंचायतों में जन सहभागिता एवं प्रधान, सचिव के माध्यम से यमुना नदी के घाटों पर स्वच्छता श्रमदान एवं प्लास्टिक मुक्त तालाब, अमृत सरोवरों पर अभियान चलाकर छह लाख पौधों का वृक्षारोपण कराया गया तथा आम जनमानस से अनुरोध किया गया कि पर्यावरण की शुद्धता बनाये रखने हेतु अधिक से अधिक वृक्षारोपण कराया जाये ।






.jpeg)









