जनपद के चौमुहां क्षेत्र में भाजपाइयों द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा

जनपद के चौमुहां क्षेत्र में भाजपाइयों द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा
  मथुरा । आजादी महोत्सव के उपलक्ष्य में क्षेत्र में देशभक्ति का अभूतपूर्व माहौल देखने को मिला, चौमुहां ब्लॉक के अंतर्गत रविवार को ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि पंडित शोभाराम शर्मा के नेतृत्व में एक विशाल एवं भव्य तिरंगा बाइक यात्रा का आयोजन किया गया, इस राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत यात्रा का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण ने हरी झंडी दिखाकर किया ।
   कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण ने कहा कि तिरंगा हमारे देश की आन, बान और शान का प्रतीक है, आज की यह विशाल यात्रा युवाओं और क्षेत्रवासियों में राष्ट्र के प्रति समर्पण और देशभक्ति की भावना को और मजबूत करेगी, उन्होंने इतनी बड़ी संख्या में उमड़े जनसैलाब और युवाओं के जोश की जमकर सराहना की, जिलाध्यक्ष निर्भय पांडेय ने कहा 15 अगस्त तक जिले का कोई भी घर तिरंगे से वंचित नहीं रहना चाहिए, उन्होंने कहा कि 10 से 14 अगस्त के बीच प्रत्येक मंडल में 1 से 2 किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी, इसके अलावा उन्होंने 12 से 14 अगस्त तक शहीद स्मारकों पर स्वच्छता अभियान चलाने तथा शहीदों के परिजनों का सम्मान करने की बात कही ।
  यात्रा संयोजक पंडित शोभाराम शर्मा ने कहा राष्ट्र की आन-बान-शान का प्रतीक हमारा तिरंगा प्रत्येक देशवासी के मन में राष्ट्र प्रथम की भावना को जागृत करता है, सरकार और संगठन के आपसी समन्वय से इस अभियान को जन-जन का पर्व बनाया जा रहा है, आम नागरिक भी स्वतः स्फूर्त होकर इस यात्रा का हिस्सा बनें हैं, इस यात्रा में हर दिल में राष्ट्रप्रेम की ज्योति प्रज्वलित होती दिखी है, तिरंगा यात्रा में हजारों लोग अपनी मोटरसाइकिलों पर सवार होकर शामिल हुए, हाथों में सम्मान से लहराया राष्ट्रध्वज तिरंगा और हवा में गूंजते भारत माता की जय व वंदे मातरम के गगनभेदी नारों ने पूरे माहौल को पूरी तरह से राष्ट्रभक्ति के रंग में सराबोर कर दिया, युवाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था, यह तिरंगा बाइक यात्रा चौमुहां ब्लॉक के ग्राम पेलखु से पूरे विधि-विधान और उत्साह के साथ रवाना हुई ।
   इसके बाद यह रैली क्षेत्र के विभिन्न गांवों जैसे भरनाखुर्द, पाली, भरनाकला, सहार,अलवाई, रनवारी,और सांखी से होते हुए छाता कस्बे में पहुंचकर संपन्न हुई जिसमें सुरक्षा और व्यवस्था के कड़े इंतजाम रहे, यात्रा मार्ग में पड़ने वाले सभी गांवों में ग्रामीणों के बीच भारी उत्साह देखने को मिला, जगह-जगह पर ग्रामीणों ने सड़कों पर खड़े होकर तिरंगा यात्रा का जोरदार स्वागत किया, कई स्थानों पर यात्रियों के ऊपर पुष्प वर्षा की गई, तो कहीं पर भारत माता के जयकारे लगाए गए, राजाराम शर्मा, मंत्री प्रतिनिधि नरदेव चौधरी, जिला उपाध्यक्ष मुदिता शर्मा, जिला महामंत्री प्रतिमा सिंह, मण्डल अध्यक्ष मुरारीलाल, बिहारी लाल उर्फ पूरन सिंह,प्रधान अनिल पांडेय, मूलचंद सिसौदिया, पूरन सिंह, राजेश कुमार, ओमप्रकाश शर्मा, जुगलकिशोर शर्मा, मोहित कुमार,महिपाल, पुरुषोत्तम शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजवीर सिंह,यदुवीर सिंह सहित क्षेत्र के प्रमुख जनप्रतिनिधि, समाज सेवी, भारी संख्या में युवा और स्थानीय संभ्रांत नागरिक मौजूद रहे ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1974341
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.