आईएएस ने हरी झंडी दिखाकर रवाना की तिरंगा यात्रा
आईएएस ने हरी झंडी दिखाकर रवाना की तिरंगा यात्रा
चौमुहां (मथुरा) । आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत विकासखंड चौमुहां में राष्ट्रीय पर्व को लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा है, इसी क्रम में सोमवार को ब्लॉक परिसर से एक विशाल एवं भव्य तिरंगा बाइक यात्रा का आयोजन किया गया, देशभक्ति के गीतों और श्भारत माता की जयश् के गगनभेदी नारों के बीच मुख्य अतिथि आईएएस अधिकारी सलोनी गौतम ने हरी झंडी दिखाकर इस भव्य यात्रा का शुभारंभ किया, तिरंगा यात्रा चौमुहां क्षेत्र के चौराहों और मुख्य मार्गों से होकर गुजरी ।
यात्रा के शुभारंभ के अवसर पर जनसमूह को संबोधित करते हुए आईएएस अधिकारी सलोनी गौतम ने कहा कि तिरंगा केवल एक कपड़ा नहीं, बल्कि हमारे देश की आन, बान, शान और अमर शहीदों के बलिदान का प्रतीक है, इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक नागरिक, विशेषकर युवा पीढ़ी के दिलों में राष्ट्रभक्ति की अलख जगाना और देश की एकता व अखंडता को मजबूत करना है, उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों से अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने और राष्ट्रीय पर्व को ऐतिहासिक बनाने की अपील की ।
एडीओ पंचायत नवेश कुमार सुमन ने कहा कि पंचायती राज विभाग ग्रामीण अंचलों में राष्ट्रीय गौरव की भावना को घर-घर तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है, इस तिरंगा यात्रा के माध्यम से गांवों में न केवल राष्ट्र के प्रति समर्पण बढ़ेगा, बल्कि स्वच्छता और विकास के संकल्प को भी नई गति मिलेगी, बाल विकास परियोजना अधिकारी सुमन ने महिला और बाल सशक्तिकरण पर जोर देते हुए कहा कि एक मजबूत राष्ट्र का निर्माण तब तक संभव नहीं है, जब तक समाज की महिलाएं आत्मनिर्भर और बच्चे पूरी तरह शिक्षित न हों ।
बाइक यात्रा में दर्जनों की संख्या में स्थानीय युवा, समाजसेवी, जनप्रतिनिधि और ब्लॉक कर्मचारी हाथों में तिरंगा थामे बाइकों पर सवार होकर चल रहे थे, पूरी यात्रा के दौरान देशभक्ति के नारों से चौमुहां क्षेत्र गुंजायमान रहा, प्रशासन की ओर से सुरक्षा और रूट व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, इस अवसर पर एडीओ आइएसबी राकेश कर्दम, पंचायत सचिव सगीर अहमद, योगेश शर्मा, दिलीप शर्मा, ब्रजेश चौधरी, हरिपाल सिंह, गोपाल प्रसाद, राजेश कुमार, नेत्रपाल सिंह, नीरज सिंह, रविन्द्र कुमार वशिष्ठ, वीरेश शर्मा, रिंकु सिंह सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक और भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे ।







.jpeg)







