प्राथमिक शिक्षक संघ ने बीएसए को सौंपा 7 सूत्रीय मांग पत्र
प्राथमिक शिक्षक संघ ने बीएसए को सौंपा 7 सूत्रीय मांग पत्र
मथुरा । उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की जनपद इकाई ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से मुलाकात कर जनपद के शिक्षकों की ज्वलंत और लंबित समस्याओं को लेकर 7 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा, प्रतिनिधिमंडल ने अध्यापकों के प्रोन्नत वेतनमान, एरियर भुगतान, गलत चयन वेतनमान संशोधन और मानव संपदा पोर्टल की त्रुटियों को दूर करने की मांग की ।
शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष मुगलकांत उपाध्याय और जिला मंत्री मनोज चौधरी के नेतृत्व में मिले प्रतिनिधिमंडल ने बीएसए को बताया कि शिक्षक लंबे समय से जायज हक के लिए कार्यालयों के चक्कर काटने को मजबूर हैं, वरिष्ठ शिक्षक नेता कुलदीप सारस्वत, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय कुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष धर्म सिंह, संयुक्त मंत्री अनुपम शर्मा, जिला उपाध्यक्ष निशा शर्मा, प्रेम किशोर शर्मा, धर्मेंद्र प्रसाद भारद्वाज, आशुतोष उपाध्याय, हरिकांत शर्मा, अविनाश शुक्ला, संजय चिंकारा, डा. नेहा अग्रवाल, अर्चना चौधरी, जिला संगठन मंत्री सुरेश चौधरी, मौ0 ताहिर, राम कुमार, गोपाल गौतम, अनीता चौधरी, जिला प्रचार मंत्री मुरारी लाल उपाध्याय तथा जिला आय-व्यय निरीक्षक श्याम सुंदर कौशिक सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे ।







.jpeg)







