केआर कॉलेज में निकाली तिरंगा रैली, प्राचार्या ने दिखाई झण्डी
केआर कॉलेज में निकाली तिरंगा रैली, प्राचार्या ने दिखाई झण्डी
मथुरा । कमान अधिकारी, 11 यू.पी. बटालियन एनसीसी, कर्नल विक्रम त्यागी, सेना मेडल के निर्देशन में किशोरी रमण स्नातकोत्तर महाविद्यालय, मथुरा की एनसीसी यूनिट द्वारा मंगलवार को भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया, रैली को महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो0 डॉ0 प्रवीण कुमार अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, इस अवसर पर प्राचार्य स्वयं एनसीसी कैडेट्स एवं महाविद्यालय के शिक्षकों के साथ रैली में शामिल होकर मार्च करते हुए आगे बढ़े, कैडेट्स ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ पूरे उत्साह एवं अनुशासन से रैली में भाग लिया ।
इस अवसर पर प्राचार्य ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान एवं राष्ट्रध्वज के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कैडेट्स को राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता एवं देश के प्रति समर्पण का संदेश दिया, एनसीसी प्रभारी लेफ्टिनेंट डॉ0 कपिल कौशिक ने कैडेट्स को राष्ट्रध्वज की गरिमा, उसके महत्व तथा तिरंगा रैली के उद्देश्य के बारे में जानकारी दी, रैली के माध्यम से कैडेट्स ने राष्ट्र प्रेम, राष्ट्रीय एकता एवं राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान का संदेश दिया, कार्यक्रम में प्रो0 शालिनी सक्सेना, प्रो0 राजेश अग्रवाल, प्रो0 उमेश शर्मा, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 अशोक कुमार कौशिक, डॉ0 अजय कुमार, डॉ0 राजेश सारस्वत, डॉ0 रामदत्त मिश्रा, डॉ0 आलोक श्रीवास्तव, डॉ0 ममता रानी कौशिक, डॉ0 वंदना चौहान एवं डॉ0 अनु सहित महाविद्यालय के शिक्षकगण उपस्थित रहे ।







.jpeg)







