गौरांग लीला एवं झूलन महोत्सव का हुआ शुभारंभ
गौरांग लीला एवं झूलन महोत्सव का हुआ शुभारंभ
वृंदावन । रासाचार्य पद्मश्री स्वामी हरगोविंद महाराज की शताब्दी जयंती के पावन उपलक्ष्य में गोविंद विहार के दिव्य मंच पर कृष्ण लीला, गौरांग लीला एवं झूलन महोत्सव का शुभारंभ संतों के सानिध्य में हुआ, महंत फूलडोल बिहारी दास ने कहा कि ब्रज की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाते हुए रास लीला मंचन के माध्यम से धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को अक्षुण्ण रखना तथा नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति, ब्रज संस्कृति एवं उसके जीवन-मूल्यों से जोड़ना हमारा उद्देश्य होना चाहिए ।
उन्होंने बताया कि स्वामी हरगोविंद महाराज द्वारा सन 1985 में स्थापित मंच पर ठाकुरजी की दिव्य लीलाओं का मंचन 23 अगस्त तक होगा जिसके माध्यम देश विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को कृष्ण लीला के साक्षात दर्शन होंगे, रासाचार्य रजनीश शर्मा ने कहा कि रासलीला की पावन परंपरा के माध्यम से ठाकुरजी की दिव्य लीलाओं का संदेश जन-जन तक पहुँचे और ब्रज की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत सदैव इसी प्रकार जीवंत व प्रकाशमान बनी रहे, यही हमारी प्रयास रहेगा, विनय शर्मा, आशीष गोविंद, चंद्रिका शर्मा, मुकेश हरि, देवकीनंदन सैनी, रुप किशोर सैनी, संतोष मिश्रा, धर्मवीर कुमार आदि उपस्थित थे ।






.jpeg)







