श्री बांके बिहारी समिति ने द्वारा मनाया गया तीज महोत्सव
श्री बांके बिहारी समिति ने द्वारा मनाया गया तीज महोत्सव
मथुरा । श्री बांके बिहारी समिति के तत्वावधान में तीज महोत्सव का कार्यक्रम एक निजी होटल में धूमधाम से मनाया गया, अध्यक्ष वंदना अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया, महामंत्री दीप्ति त्रिपाठी ने राधा कृष्ण की छवि पर माल्यार्पण किया, कार्यक्रम में समिति की बहनों द्वारा बहुत सुंदर-सुंदर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, संगठन मंत्री बीना यादव एवं सांस्कृतिक मंत्री पूनम तिवारी ने रंगारंग हाऊजी एवं तीज वाले गेम खिलाए ।
उपाध्यक्ष वंदना अग्रवाल एवं मंत्री रेनू अग्रवाल ने सभी बहनों का तिलक लगाकर स्वागत किया, मंत्री प्रीति अग्रवाल ने मनोरंजक गेम खिलाए, समिति की ओर से सभी बहनों को तीज उपहार भी दिए गए, मल्हार को नीता, स्नेहा, मंजू, पूनम और शालिनी ने सुंदर तरीके से गाया, नृत्य प्रस्तुतियों में ममता एवं पिंकी ने “चूड़ी भी जिद्द पे आइए”, भावना एवं सपना ने “हाय हाय ये मजबूरी”, दीप्ति ने “नैना लड़ गए”, कामिनी ने भोले जी के गाने पर, पूनम ने “चूड़ी मजा ना देगी”, राधा गोयल एवं चारू ने “याद पिया की आने लगीष्, तथा डॉली ने “परदा न करो बिहारी” पर बहुत सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया ।
सभी प्रस्तुतियों को उपस्थित बहनों ने खूब सराहा, हाऊजी प्रतियोगिता में भी कई आकर्षक उपहार वितरित किए गए, पंक्चुअल हाऊजी ममता अग्रवाल ने जीती, तीज क्वीन प्रतियोगिता में सभी बहनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया जिसमें शालिनी अग्रवाल विजेता रहीं। उनके सिर पर तीज क्वीन का ताज सजाया गया, कार्यक्रम में सभी विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए गए, समिति के पांच वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में केक काटकर उत्सव मनाया गया, अर्चना, रश्मि, रीना, सुनेना, ममता, नीलम, संध्या, राधा, बॉबी, बिंदू, राजरानी, पूनम, वंदना जैन, अंजलि, प्रिया, मुकुल आदि सहित समिति की सभी बहनें उपस्थित रहीं ।







.jpeg)







