मथुरा वृंदावन में चल रहे ई रिक्शा में रखना होगा डस्टबिन
मथुरा वृंदावन में चल रहे ई रिक्शा में रखना होगा डस्टबिन
-नगर आयुक्त ई रिक्शा चालकों को पढाएंगे स्वच्छता और देशभक्ति का पाठ
मथुरा । आगामी 13 अगस्त को पानी गांव रोड स्थित नवीन अनाज मंडी में आयोजित ई रिक्शा चालकों के साथ जन-जागरूकता एवं संवाद अधिवेशन की तैयारियों को लेकर नगर आयुक्त ओजस्वी राज ने कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया, उन्होंने निरीक्षण के दौरान ने अधिकारियों को मंच, रेड कार्पेट, होर्डिंग, एलईडी स्क्रीन, बैठक व्यवस्था, ई-रिक्शा पार्किंग, तथा प्रवेश व निकास द्वार का सुव्यवस्थित लेआउट तैयार कर काम समय से पूरा करने के निर्देश दिए, गर्मी को देखते हुए प्रतिभागियों के लिए पर्याप्त कुर्सियां, कूलर, पंखे और शीतल पेयजल के समुचित इंतजाम करने के कड़े निर्देश दिए गए हैं ।
नगर आयुक्त ने बताया कि अधिवेशन का मुख्य उद्देश्य ई-रिक्शा चालकों को स्वच्छता, सुरक्षित यातायात और श्रद्धालुओं-पर्यटकों के साथ सम्मानजनक व्यवहार के प्रति जागरूक करना है, नगर निगम द्वारा ई-रिक्शाओं में डस्टबिन लगाए जाएंगे, ताकि यात्री और आमजन सड़कों पर कचरा फेंकने के बजाय डस्टबिन का उपयोग करें, ई-रिक्शाओं पर “हम सबने ठाना है, ब्रज को स्वच्छ बनाना है” लिखे संदेश की प्लेटें लगाई जाएंगी, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत ई-रिक्शाओं पर राष्ट्रीय ध्वज (तिरंगा) भी फहराया जाएगा, जो नागरिक जिम्मेदारी और देशभक्ति का संदेश देगा, निरीक्षण के दौरान अपर नगर आयुक्त सौरभ सिंह, पार्षद गुलवीर सिंह, क्षेत्रीय स्वास्थ्य अधिकारी महेश चंद्र सहित नगर निगम के कई अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे ।







.jpeg)







