शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, देरी से वेतन मिलने पर जताया आक्रोश

शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, देरी से वेतन मिलने पर जताया आक्रोश
  मथुरा । परिषदीय स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों को प्रत्येक माह वेतन मिलने में होने वाली देरी से नाराज होकर भारतीय किसान यूनियन शिक्षक प्रकोष्ठ के पदाधिकारी लेखाधिकारी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करने का मन बना कर पहुंचे लेकिन लेखाधिकारी से हुई वार्ता के बाद शिक्षक नेताओं ने धरना प्रदर्शन करने का फैसला वापस ले लिया, लेखाधिकारी वित्त ने बताया कि ब्लॉकों से सीडी हर माह 26 तारीख तक आ जाए तो माह की एक तारीख को ही वेतन निर्गत हो जाया करेगा ।
   जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि जनपद के परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों का वेतन लगातार समय से निर्गत नहीं किया जा रहा है, प्रत्येक माह वेतन वितरण में हो रही अनावश्यक देरी के कारण शिक्षकों एवं उनके परिवारों को आर्थिक, सामाजिक तथा मानसिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, समय पर वेतन न मिलने से बैंक ऋण की किस्तें, बच्चों की शिक्षा, चिकित्सा एवं अन्य आवश्यक पारिवारिक दायित्व प्रभावित हो रहे हैं, शिक्षक पूरे माह पूर्ण निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ अपने शैक्षिक दायित्वों का निर्वहन करते हैं, उनका वेतन प्रत्येक माह की प्रथम तिथि तक उनके बैंक खातों में उपलब्ध कराया जाना उनका वैधानिक एवं नैतिक अधिकार है ।
  उन्होंने बताया कि भारतीय किसान यूनियन (शिक्षक प्रकोष्ठ) की मांग है कि आगामी माह से प्रत्येक माह की प्रथम तिथि तक जनपद के समस्त शिक्षकों का वेतन उनके बैंक खातों में अनिवार्य रूप से प्रेषित कर दिया जाए अन्यथा संगठन धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होगा, इस दौरान जितेंद्र सिंह महामंत्री, वेदवीर सिंह, मनेन्द्र सिंह, कर्मवीर सिंह, मंगल छौंकर, गब्बर सिंह, धर्मेंद्र परिहार, ओमवीर चौधरी, पुष्पेंद्र सिंह, विष्णु कुमार, धर्मेंद्र कुंतल, कुलदीप सिंह, उपेंद्र सिंह, गोपाल सिंह, रनवीर सिंह, राकेश कुमार, भूरी सिंह आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे ।

 

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1977387
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.