सीडीओ ने गौ आश्रय स्थल का किया निरीक्षण
सीडीओ ने गौ आश्रय स्थल का किया निरीक्षण
मथुरा । मुख्य विकास अधिकारी डा0 पूजा गुप्ता ने विकास खण्ड चौमुहां मे संचालित अस्थाई गौ आश्रय स्थल तरौली सुमाली का निरीक्षण किया, निरीक्षण के समय गौशाला संचालक संस्था कृष्ण बलराम फाउंडेशन वृन्दावन के प्रतिनिधि, ग्राम प्रधान (प्रशासक) एवं गौशाला मे कार्यरत केयर टेकर उपस्थित मिलें ।
निरीक्षण के दौरान गौशाला मे लगभग 159 गोवंश संरक्षित पाये गये, गौशाला में गौवंशो के खाने पीने की पर्याप्त व्यवस्था पाई गई, गौशाला मे एक स्थान पर काफी कीचड़ पाई गई जिसके सम्बन्ध में गौशाला संचालक को उक्त स्थान पर मिट्टी आदि डहवाने हेतु निर्देशित किया गया, गौशाला संचालक को गौशाला की नियमित साफ-सफाई एंव समय-समय पर गौवशों का चिकित्सीय परीक्षण कराने हेतु निर्देशित किया गया ।







.jpeg)







