वृंदावन में नगर निगम अब तकनीक साधनों से करायेगा सफाई

वृंदावन में नगर निगम अब तकनीक साधनों से करायेगा सफाई 
-नगर आयुक्त ने पार्षदों संग की बैठक, सफाई व्यवस्था को लेकर मांगे सुझाव 
  मथुरा । वृंदावन की सफाई व्यवस्था को पटरी पर लाने के साथ उसे और प्रभावी बनाने के लिए नगर निगम अब तकनीक का सहारा लेगा, डलावघरों की निगरानी से लेकर सफाईकर्मियों की उपस्थिति तक व्यवस्था को तकनीकी प्रणाली से जोड़ा जाएगा, इसे लेकर नगर आयुक्त ओजस्वी राज ने लक्ष्मण शहीद स्मारक भवन में वृंदावन जोन के पार्षदों के साथ बैठक कर सफाई, विकास कार्यों और जनसमस्याओं पर मंथन किया ।
   बैठक में नगर आयुक्त ने पार्षदों से क्षेत्र की जरूरतों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर सुझाव लिए, उन्होंने कहा कि नगर निगम के विकास कार्य केवल तत्काल समस्या का समाधान करने वाले न होकर दीर्घकालीन और स्थायी होने चाहिए, ताकि लोगों को लंबे समय तक उनका लाभ मिल सके, सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए डलावघरों की तकनीक के माध्यम से प्रभावी मॉनिटरिंग की जाएगी, इससे सफाई की स्थिति पर लगातार नजर रखने के साथ जरूरत पड़ने पर तत्काल कार्रवाई की जा सकेगी ।
   विभिन्न वार्डों में तैनात सफाईकर्मियों की उपस्थिति फेस रिकॉग्निशन आधारित अटेंडेंस सिस्टम से दर्ज कराने की व्यवस्था भी की जाएगी, नगर आयुक्त ने पार्षदों से वृंदावन की स्वच्छता को जन आंदोलन बनाने में सक्रिय सहयोग मांगा, उन्होंने कहा कि नगर निगम के प्रयासों के साथ जनप्रतिनिधियों और नागरिकों की भागीदारी से ही वृंदावन को स्वच्छ, सुंदर और सुव्यवस्थित बनाया जा सकता है, बैठक में अपर नगर आयुक्त सौरभ सिंह, सहायक नगर आयुक्त अनुज कौशिक सहित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1977371
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.