शिशु वाटिका के नन्हे भक्तों ने निकाली कावड़ यात्रा

शिशु वाटिका के नन्हे भक्तों ने निकाली कावड़ यात्रा
  तरौली (मथुरा) । सावन के पावन अवसर पर सोमवार को सेठ चंदामल सरस्वती शिशु मन्दिर तरौली की शिशु वाटिका की ओर से भव्य कावड़ यात्रा का आयोजन किया गया, नन्हे-मुन्ने भैया-बहनों की भक्ति और उत्साह ने पूरे विद्यालय परिसर को शिवमय कर दिया, कावड़ यात्रा का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक राधारमन सिंह एवं प्रधानाचार्या बबीता शर्मा ने संयुक्त रूप से किया, दोनों ने कावड़ यात्रियों, भगवान शिव और माता पार्वती के स्वरूप में सजे नन्हे बालकों पर पुष्प वर्षा कर उन्हें आशीर्वाद प्रदान किया । 
  घोष दल की मधुर धुनों पर कदम से कदम मिलाते हुए नन्हे कावड़िए बोल बम, हर हर महादेव के जयघोष करते हुए पूरे जोश और भक्ति भाव के साथ शिव मंदिर की ओर प्रस्थान हुए, मार्ग में भक्तिभाव और अनुशासन का अद्भुत दृश्य देखने को मिला, शिव मंदिर पहुंचकर सभी बालकों ने विधिपूर्वक जलाभिषेक कर भगवान शिव का पूजन किया, इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन को सफल बनाने में प्रधानाचार्या के मार्गदर्शन में शिशु वाटिका की समस्त आचार्यों का सहयोग रहा, आचार्य हरि सिंह वर्मा, आचार्या आशा सिंह, शैली, वर्षा, सुमन, डौली, रुचि सिंह, रुचिका सहित सभी आचार्याएं उपस्थित रही ।

 

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1977366
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.