यमुना एक्सप्रेस वे पर कारों की हुई भिड़ंत, 4 हुए घायल
यमुना एक्सप्रेस वे पर कारों की हुई भिड़ंत, 4 हुए घायल
मथुरा । यमुना एक्सप्रेस वे पर रविवार रात दो कारों की आमने-सामने टक्कर हो गई, हादसा नौहझील थाना क्षेत्र में माइल स्टोन-68 के पास रात करीब 8रू30 बजे हुआ, टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं, हादसे में दोनों कारों के चालकों समेत चार लोग घायल हो गए, सूचना मिलते ही यमुना एक्सप्रेस वे की पेट्रोलिंग टीम और नौहझील थाना पुलिस मौके पर पहुंची, पुलिस ने घायलों को कारों से बाहर निकालकर 108 एंबुलेंस से सीएचसी नौहझील भेजा, हादसे के बाद कुछ देर तक एक्सप्रेसवे पर यातायात प्रभावित रहा जिसे बाद में सामान्य करा दिया गया ।
पुलिस के मुताबिक नोएडा से आगरा की ओर जा रही कार में चालक मुकीम उस्मानी और सलमान, दोनों डीग गेट, मथुरा के रहने वाले थे, दूसरी कार वैगनआर को अलीगढ़ के बिचपुरी निवासी राजा चला रहे थे, दोनों वाहनों के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई जिसमें चार लोग घायल हुए, हादसे के बाद दोनों कारें एक्सप्रेसवे पर ही क्षतिग्रस्त हालत में खड़ी हो गईं, इससे कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा और जाम की स्थिति बन गई ।
सूचना मिलने पर पुलिस और एक्सप्रेसवे की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची, पुलिसकर्मियों ने क्षतिग्रस्त वाहनों में फंसे घायलों को बाहर निकाला और एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया, इसके बाद क्रेन की मदद से दोनों वाहनों को एक्सप्रेसवे से हटाकर यातायात सुचारु कराया गया, पुलिस ने बताया कि सभी घायल खतरे से बाहर हैं, शुरुआती जांच में सामने आया है कि हादसा दोनों वाहनों की आमने-सामने की टक्कर से हुआ, पुलिस मामले की जांच कर रही है और घायलों के परिजनों को सूचना दे दी गई है ।







.jpeg)







