सैनिक बंधु की हुई बैठक, पूर्व सैनिकों की समस्याओं पर किया मंथन
सैनिक बंधु की हुई बैठक, पूर्व सैनिकों की समस्याओं पर किया मंथन
मथुरा । जिला सैनिक बंधु की बैठक सोमवार को अपर जिलाधिकारी न्यायिक वेद प्रिय आर्य की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में आयोजित हुई जिसमें जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कमांडर जगवीर द्वारा पिछली बैठकों में प्राप्त पूर्व सैनिकों की समस्याओं के प्रार्थना पत्रों पर अब तक हुई कार्रवाई से अवगत कराया गया, साथ ही नए प्रार्थना पत्रों को विचार हेतु अपर जिलाधिकारी न्यायिक के समक्ष रखा ।
एडीएम न्यायिक ने पूर्व सैनिकों की समस्याओं को सुनने के बाद कहा कि उनकी जमीन व अन्य व्यक्तिगत समस्याओं के लिए संबंधित तहसील के एसडीएम व तहसीलदारों से आदेशित कर दिया गया है कि वे पूर्व सैनिकों की समस्याओं को हल करने के लिए कार्रवाई करें, उन्होंने सभी एसडीएम से फोन पर भी वार्ता की, उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वीर नारियों की समस्याओं को तुरंत हल करें, कोई भी वीर नारी अपनी समस्याओं को लेकर अधिकारियों के यहां चक्कर नहीं लगाएं ।
एडीएम ने कहा कि उसके बाद भी किसी की समस्या हल नहीं हो तो पूर्व सैनिक आगामी बैठक में अपनी समस्या पुन: बता सकते हैं, वरिष्ठ सैनिक बंधु एवं कोऑर्डिनेटर उत्तर प्रदेश खेमचंद शर्मा नगेश ने बताया कि बैठक में केवल पूर्व सैनिक, वीर नारी एवं अस्तित्व के व्यक्तिगत समस्याओं से दिनेश वासु, हरिओम तिवारी, कैप्टन हरिहर शर्मा, प्रेम सिंह रघुवीर सिंह, सूबेदार शुक्ला, वीर नारी रचना, त्रिवेणी सदाशिव ने अपने विचार रखें ।







.jpeg)







