चाणक्य पुरी में 5 करोड़ 80 लाख रुपए से बनेगा नाला, किया लोकार्पण
चाणक्य पुरी में 5 करोड़ 80 लाख रुपए से बनेगा नाला, किया लोकार्पण
मथुरा । महानगर के वार्ड 52 चंद्रपुरी के अंतर्गत चाणक्य पुरी कॉलोनी के नाले का लोकार्पण पार्षद व कैबिनेट सदस्य सरस्वती धर्मेश नौहवार और भाजपा महानगर अध्यक्ष राजू यादव ने किया ।
यह नाला इंद्रप्रस्थ से चाणक्य पुरी होते हुए रेलवे लाइन के नीचे से होकर चंदन वन के नाले में मिलाया जाएगा, यह नाला 30 साल से चाणक्यपुरी के निवासी पानी के निकास नही होने के कारण काफी परेशान थे, इस मौके पर महामंत्री कुंज बिहारी चतुर्वेदी, मनोज ठाकुर, ललित गौतम, मंडल मीडिया प्रभारी पंकज खंडेलवाल, कैप्टन वीरेंद्र सिंह, मुकुट पाल सिंह, ओमप्रकाश, रविंदर पाल, बच्चू सिंह, राधा रमन, शुभम चाहर, महेश चंद शर्मा आदि लोग मौजूद रहे ।







.jpeg)









